[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
बिहारराज्यरोहतास

मां गीता नर्सिंग इंस्टीट्यूट का धूमधाम से मना प्रथम वार्षिकोत्सव

मां गीता नर्सिंग इंस्टीट्यूट का धूमधाम से मना प्रथम वार्षिकोत्सव

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

 बिक्रमगंज (रोहतास) डुमरांव रोड बिक्रमगंज स्थित माँ गीता नर्सिंग इंस्टीट्यूट में प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र मिश्रा ने किया।

साथ ही कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन डॉ. राजीव कुमार चिकित्सा पदाधिकारी गोडारी , शिक्षाविद श्री शशिकांत चौबे, श्री रामनाथ राम पूर्व प्रधानाध्यापक, इन्दु तपेश्वर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. रविंद्र सिंह, शंकर महाविद्यालय सासाराम से आए प्रो. संतोष कुमार भास्कर, पत्रकार कौशलेश पांडेय, आचार्य. उग्रसेन उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर माँ गीता नर्सिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने एक नाटक का मंचन भी किया। जिसमें कुमारी वंदना, कु. शोभा ,कु. सुषमा ,कु.काजल ने भाग लिया।

इस नाटक को देख कर लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में मंच की एंकरिंग कुमारी खुशबू , कुमारी पूजा, रजनीश कुमार और उमेश कुमार अपने शानदार आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 संस्थान की निदेशक कु. मुस्कान , अशोक कुमार, कुणाल सिंह, नितेश कुमार के साथ महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मियों के साथ ही छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक गण की उपस्थिति देखी गई।

इस अवसर पर संस्थान की निदेशक मुस्कान सिंह ने समारोह के माध्यम से बताया कि हम शेरशाह की इस नगरी में मेडिकल के क्षेत्र में उच्चस्तरीय ज्ञान केंद्र बनाने के उद्देश्य से सीता मैया की नगरी सीतामढ़ी से आए हुए हैं।

आज हमारे संस्थान का दूसरा वर्ष चल रहा है। अभी हमारे पास लगभग एएनएम और मेडिकल से संबंधित करीब एक सौ विद्यार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं।

इसी संस्थान से कुछ विद्यार्थियों का चयन और जॉब कई बड़े अस्पतालों में हुआ है। हमारे संस्थान के वरिष्ठ शिक्षक विद्यार्थियों को प्रैक्टिकली ट्रेनिंग देते हैं जिससे यहां से डिग्री लेने के बाद विद्यार्थियों को आसानी से जॉब उपलब्ध हो जाता है।

Check Also
Close