[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
बिहारराज्यरोहतास

बैंक ऑफ इंडिया नोखा शाखा ने 200 छात्रों के बीच बांटे शिक्षण सामग्री

बैंक ऑफ इंडिया नोखा शाखा ने 200 छात्रों के बीच बांटे शिक्षण सामग्री

रोहतास नोखा से मंटू कुमार के रिपोर्ट

नोखा बैंक ऑफ इंडिया नोखा शाखा के सौजन्य से निगमित सामाजिक दायित्व के तहत उत्क्रमिक मध्य विद्यालय, घोसियां में कक्षा नर्सरी से पांच के कुल 200 विद्यार्थियों के बीच नोटबुक एवं पेन का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी पढ़ाई में सहयोग करना रहा।

कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया नोखा शाखा के क्रेडिट मैनेजर शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि बैंक न केवल वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है, बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास में भी अपनी भूमिका निभाता है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा को मजबूत बनाकर ही आने वाली पीढ़ी का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।
इस अवसर पर एडमिन मैनेजर तुसार श्रीवास्तव   ने भी विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर प्रकाश डाला।

विद्यालय के प्राचार्य ने बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें बेहतर ढंग से पढ़ाई करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में ग्राहक सेवा केंद्र के व्यवसाय  (बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट) राहुल पटेल ,अखिलेश, दीपक  भी उपस्थित रहे।

Check Also
Close