[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
जमुईबिहारराज्य

बाबा झुमराज मंदिर कमेटी सदस्यों ने हर माह की भांति फरवरी माह में हुई आय व्यय का व्योरा किया सार्वजनिक

बाबा झुमराज मंदिर कमेटी सदस्यों ने हर माह की भांति फरवरी माह में हुई आय व्यय का व्योरा किया सार्वजनिक

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 जमुई जिले के प्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर बटिया के नव गठित कमेटी सदस्यों ने हर माह की भांति फरवरी 2026 में हुई आय व्यय का व्योरा प्रमुखता के साथ सार्वजनिक किया है ।

जिसमे बताया गया है कि फरवरी माह में पुजा अर्चना करने आए श्रद्धालुओं द्वारा मिली सहयोग के रूप में कुल 02 लाख 20 हजार 565 रुपए विशेष दान में कुल 10 हजार 25 रुपए प्राप्त हुए जबकि दान पेटी से मिले 35 हजार 200 रुपए को मिलाकर कुल 02 लाख 65 हजार 890 रुपए प्राप्त हुए । जबकि जनवरी माह में जमा कुल 01 लाख 18 हजार 789 रुपए को मिलाकर कुल 03 लाख 84 हजार 679 रुपए जमा हुए ।

जिसमे फरवरी माह में स्टील ग्रील , सेवादारों , मिस्त्री , सफाई कर्मी , नाला की सफाई आदि को मिलाकर हुई कुल खर्च 01 लाख 69 हजार 419 रुपए को घटाकर शेष बचे 02 लाख 15 हजार 260 रुपए कमेटी कोष में सुरक्षित जमा हैं।

कमेटी कोषाध्यक्ष श्री लालु प्रसाद बरनवाल ने बताया कि फरवरी माह में बाबा झुमराज का दर्शन पुजन करने आये श्रद्धालुओं ओर दान दाताओं का सहयोग ओर समर्पण काफी सराहनीय रहा । उन्होंने कहा कि बाबा झुमराज के प्रति आस्था और श्रद्धालुओं की सहयोग से मंदिर परिसर का उत्थान कार्य निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है ।

उन्होंने श्रद्धालुओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि बाबा झुमराज मंदिर कमेटी के सदस्य श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार प्रयास रत हें और उनके हरेक सुविधा के लिए कृत संकल्पित हैं ।

ज्ञात हो कि पिछले एक वर्ष पूर्व से बाबा झुमराज मंदिर का भार संभाले नव गठित कमेटी सदस्यों ने श्रद्धालुओं के द्वारा मिली सहयोगात्मक राशी से अब तक तकरीबन 50 लाख रुपए से अधिक की राशि मंदिर की विकास कार्य में खर्च की जा चुकी है ।

जिसका हिसाब प्रत्येक माह सार्वजनिक रूप से लोगों के बीच रखा जा रहा है । जबकि पिछले 14 वर्षों पुर्व से बाबा झुमराज मंदिर का भार संभाले कमेटी सदस्यों ने कभी कोई हिसाब सार्वजनिक नहीं किया ।

Check Also
Close