[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भाकपा माले ने मनाया संस्थापक महासचिव चारू मजूमदार का 54वां शहादत दिवसघोड़ासहन के सिंगरहिया गांव में बजरंग दल के तत्वावधान में हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभजैनिथ सोसल फाउंडेशन द्वारा दोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज मैडल से किया गया सम्मानितलू लगने से गुरहनवा के दिलीप महतो की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासाआदापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस पर हमला और शराब कांड के दो आरोपी गिरफ्तारनिर्वाचन साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, रोहतास डीडीसी ने किया उद्घाटनचोरी के दो मोटर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मोटर नेपाल में बेचने का आरोपछपरा घटना के विरोध में पकड़ीदयाल BDO ने बांधी काली पट्टी, सुरक्षा की मांगसीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान अभिषेक पटेल निलंबित,वायरल VIDEO के बाद एक्शनग्राम प्रधान पर लगा आरोप, गांव में नहीं किया कोई विकास कार्य
टॉप न्यूज़देश

PM मोदी लेंगे कोई बड़ा फैसला? विदेश से आते ही बुलाई अहम बैठक, सभी मंत्री होंगे शामिल

PM मोदी लेंगे कोई बड़ा फैसला? विदेश से आते ही बुलाई अहम बैठक, सभी मंत्री होंगे शामिल

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

 पीएम मोदी पांच देशों की यात्रा से स्वदेश लौट गए हैं. विदेश से आते ही पीएम मोदी ने अहम बैठक बुलाई है. पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी की आज होने वाली बैठक पर पूरे देश की नजरें हैं।

क्या पेट्रोल-डीजल और एलपीजी पर कोई बड़ा फैसला होगा या कोई नया निमर्देश मिलेगा, अटकलों का बाजार गर्म है. इस बीच पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक आज यानी बृहस्पतिवार को होगी।

इस दौरान विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके परिणामों और भविष्य की योजनाओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे. मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच, यह इस साल मंत्रिपरिषद की पहली बैठक होगी।

यह बैठक ऐसे वक्त में हो रही है, जब देश में पश्चिम एशिया संकट का असर दिख रहा है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. एलपीजी के रेट को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है कि कभी भी उसके रेट बढ़ाए जा सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के कामकाज, हाल ही में लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके परिणामों तथा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के विभिन्न पहलुओं, उन्हें अधिकतम सफलता के लिए कैसे लागू किया जाए और अन्य विषयों की भी समीक्षा किए जाने की उम्मीद है।

Check Also
Close