
अरवल: पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अरवल। कुर्था विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं जननेता स्वर्गीय सत्यदेव सिंह कुशवाहा की प्रथम पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके पैतृक गांव भीमलीचक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों ने कहा कि स्वर्गीय सत्यदेव सिंह कुशवाहा का संपूर्ण जीवन जनसेवा, क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता और आम लोगों के हितों के लिए समर्पित रहा। उनके कार्यों, सरल व्यक्तित्व और जनहित के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।
इस दौरान वक्ताओं ने उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और समाज की सेवा के प्रति उनकी सोच आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन अर्पित किया गया।




















