
डीएसपी बनने पर नलिन शुभम का हुआ सम्मान, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष ने दी बधाई
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
कुर्था। अरवल जिले के कुर्था बाजार निवासी नरेश पासवान के पुत्र नलिन शुभम के बीपीएससी परीक्षा में 989वीं रैंक प्राप्त कर डीएसपी पद पर चयनित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने नलिन शुभम के आवास पहुंचकर उन्हें फूलमाला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नलिन शुभम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता क्षेत्र के प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने विश्वास व्यक्त किया कि नलिन शुभम डीएसपी के रूप में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को न्याय दिलाने तथा निष्पक्ष एवं जनहितकारी कार्य करने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश पासवान, वंशी प्रखंड अध्यक्ष महावीर पासवान, विकास कुमार एवं भाजपा नेता दीपक शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




















