
एसडीपीओ ने जनता दरबार में सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अरवल, 18 जुलाई 2026: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), अरवल द्वारा शनिवार को आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों ने कानून-व्यवस्था, व्यक्तिगत शिकायतों तथा जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मामलों को एसडीपीओ के समक्ष रखा।
जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों और शिकायतों को एसडीपीओ ने गंभीरता, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ सुना। मामलों के त्वरित, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसडीपीओ ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन, प्रभावी अनुश्रवण तथा गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके और पुलिस प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हो।
उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना, पुलिस और जनता के बीच संवाद को सशक्त बनाना तथा पुलिस व्यवस्था को अधिक जनोन्मुखी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना है।




















