[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
अरवलबिहारराज्य

अरवल में पुलिस पदाधिकारियों व अनुसंधानकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

अरवल में पुलिस पदाधिकारियों व अनुसंधानकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

ई-साक्ष्य, CCTNS, साइबर अपराध और वैज्ञानिक अनुसंधान पर दिया गया प्रशिक्षण

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल। पुलिस अधीक्षक, अरवल के निर्देशानुसार शनिवार, 26 सितंबर 2026 को समाहरणालय सभाकक्ष, अरवल में पुलिस पदाधिकारियों एवं अनुसंधानकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल एवं पुलिस उपाधीक्षक, अरवल (साइबर थाना) की उपस्थिति रही।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, यातायात थाना, साइबर थाना सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यरत अनुसंधानकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस अनुसंधान एवं कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण के दौरान केस डायरी के समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण संधारण, ई-साक्ष्य के उपयोग, CCTNS के प्रभावी इस्तेमाल, साइबर एवं आर्थिक अपराधों की तकनीकी जांच तथा कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई।

इसके अलावा वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के संग्रह, संरक्षण और न्यायिक प्रक्रिया में उनके प्रभावी उपयोग को लेकर भी अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। अधिकारियों को अनुसंधान के दौरान आधुनिक तकनीक एवं उपलब्ध डिजिटल संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने तथा साक्ष्यों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।

तकनीकी रूप से दक्ष बनाने पर जोर

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों एवं अनुसंधानकर्ताओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना, अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार करना तथा कांडों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को सुनिश्चित करना रहा। आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

अरवल पुलिस की ओर से कहा गया कि अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी जारी रखे जाएंगे।

Check Also
Close