[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बिक्रमगंज: एसडीएम कार्यालय में ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत जनता दरबार, 106 परिवादों की हुई सुनवाईनटवार मंडल भाजपा की मासिक बैठक शक्तिकेंद्र खनिता में सम्पन्नड्रोन तकनीक से फसलों का छिड़काव, किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़ने की पहलहॉस्पिटल मोड़ से अरवल मोड़ तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियानपटना के बिक्रम में पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव  शिक्षा विभाग ने आयोजित किया जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता, ‘मेरे सपनों का भारत’ का आयोजनचकिया में तमाम प्राइवेट हॉस्पिटल में लूट का बड़ा खेल इलाज के नाम पर चल रहा है लूट का धंधाधवईं हादसे पर पहुंचे आर एल एम प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक आलोक कुमार सिंह, पीड़ित परिजनों से मिलेजिउतिया पर काव नदी में डूबी 12 वर्षीय अंशु का शव मिला, दादी बेसुध – दूसरी बच्ची काजल की तलाश जारीतेंदुनी चौक पर यातायात व्यवस्था के अनुपालन को लेकर कार्रवाई, लगभग 30 वाहनों से वसूला गया जुर्माना
अरवलबिहारराज्य

अमरा पंचायत में 6 अक्टूबर को लगेगा सहयोग शिविर, एक ही जगह मिलेंगी 29 विभागों की सेवाएं

अमरा पंचायत में 6 अक्टूबर को लगेगा सहयोग शिविर, एक ही जगह मिलेंगी 29 विभागों की सेवाएं

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल। ग्राम पंचायत अमरा में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार को पंचायत सरकार भवन अमरा में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।

शिविर में बिहार सरकार के सभी 29 विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहेंगे। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण, पंचायती राज, पुलिस, खाद्य एवं आपूर्ति, कृषि, VB-G RAM-G, कल्याण, समाज कल्याण सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

कई महत्वपूर्ण कार्यों का होगा निपटारा

सहयोग शिविर में नया राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने या हटाने, जॉब कार्ड, लेबर कार्ड, विभिन्न प्रकार की पेंशन, भूमि विवाद एवं भूमि सुधार, आवास योजना में नाम जोड़ने, जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, शिविर में प्राप्त आवेदनों पर ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई की जाएगी तथा समस्याओं एवं शिकायतों का अधिकतम 30 दिनों के अंदर निष्पादन करने का प्रयास किया जाएगा।

जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील

ग्राम पंचायत अमरा के मुखिया राजेश सिंह ने सभी त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों एवं पंचायतवासियों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पंचायत सरकार भवन अमरा पहुंचें और शिविर का लाभ उठाते हुए अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।

निवेदक : राजेश सिंह, मुखिया, ग्राम पंचायत अमरा, जिला अरवल।

Check Also
Close