Crime Newsअरवलबिहारराज्य
दिल दहला देने वाली खबर: छह माह पहले हुई थी शादी, पति पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप

दिल दहला देने वाली खबर: छह माह पहले हुई थी शादी, पति पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अरवल जिले के अमरा चौकी गांव में एक विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका ममता कुमारी, अमरा चौकी निवासी वशिष्ठ पासवान की पुत्री थी, जिसकी शादी महज छह माह पहले औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र अंतर्गत घेजना गांव निवासी दीपक कुमार के साथ हुई थी।
परिजनों का आरोप है कि पति दीपक कुमार ने रात करीब 10 बजे जबरन घर ले जाने की कोशिश की और विरोध करने पर जबरन जहर खिला दिया, जिससे ममता की मौत हो गई।
मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी पति दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।




















