[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

24 दिनों की मेहनत से बदली तालाब की तस्वीर, चार बहादुर दोस्तों को DPS डायरेक्टर ने किया सम्मानितकोलकाता से गया जी धाम परिभ्रमण पर जा रहे यात्रियों से भरा बस दुर्घटना ग्रस्त, बाल बाल बचे यात्री दिल दहला देने वाली खबर: छह माह पहले हुई थी शादी, पति पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोपबसंतपुर में गैस सिलेंडर के रिसाव से घर में लगी आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसाबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुरू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडीजमुई केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की लक्ष्मीपुर प्रखंड इकाई का गठन, मनोज कुमार सिंह बने अध्यक्षअरवल में लौट रही कानून-व्यवस्था पटरी पर, नए एसपी के तेवर से अपराधियों में खौफराष्ट्रीय एकता दिवस पर दावथ थाने में पुलिसकर्मियों ने ली एकता की शपथकर्ण विद्या विहार में स्वास्थ्य जागरूकता सत्र, डॉ. सोनम बोलीं- बेटियों को सही जानकारी देना हमारी जिम्मेदारीअरवल जदयू कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती
जमुईबिहारराज्य

जमुई केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की लक्ष्मीपुर प्रखंड इकाई का गठन, मनोज कुमार सिंह बने अध्यक्ष

जमुई केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की लक्ष्मीपुर प्रखंड इकाई का गठन, मनोज कुमार सिंह बने अध्यक्ष

बैठक में संगठन की एकता एवं मजबूती पर दिया गया जोर, नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर किया गया सम्मानित

जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

लक्ष्मीपुर (जमुई)। जमुई जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ओर से लक्ष्मीपुर प्रखंड की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को लक्ष्मीपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लक्ष्मीपुर प्रखंड के बड़ी संख्या में दवा विक्रेता शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्री पंकज कुमार सिंह ने संगठन की एकता एवं अखंडता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिक से अधिक नए दवा विक्रेताओं को संगठन से जोड़ने तथा सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी दवा विक्रेताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

बैठक में सर्वसम्मति से नई प्रखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मनोज कुमार सिंह (प्रिया मेडिकल, लक्ष्मीपुर) को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नई कार्यकारिणी में अमरेन्द्र कुमार झा (काव्या मेडिकल, दिग्घी) को सचिव, वरुण कुमार सुमन (वरुण मेडिको, लक्ष्मीपुर) को कोषाध्यक्ष, दिनेश कुमार अंबेडकर (सिटी ब्लू मेडिकल हॉल, लक्ष्मीपुर) को उपाध्यक्ष, स्वर्णदीप कुमार (शिवम् मेडिकल हॉल, लक्ष्मीपुर) को उपसचिव तथा राजीव कुमार (न्यू लाल मेडिकल हॉल, मटिया) को संगठन सचिव मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।

कार्यक्रम में जिला एसोसिएशन की ओर से कोषाध्यक्ष कालेश्वर साह, उपाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, संगठन सचिव प्रवीण सिन्हा एवं कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी कुमार उपस्थित रहे। सभी जिला पदाधिकारियों ने नवमनोनीत कार्यकारिणी के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में लक्ष्मीपुर प्रखंड में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और दवा विक्रेताओं के हितों की रक्षा के लिए बेहतर कार्य किए जाएंगे।

जय केमिस्ट, जय जेसीडीए!

Check Also
Close