[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
अरवलटॉप न्यूज़बिहारराज्य

गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के द्वारा पाली थाना के प्रांगण में किया गया वृक्षारोपण

जहानाबाद जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पाली थाना के प्रांगण में वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया।

मालूम हो की प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम का तीन वर्ष पूरा हो चुका है।

तब से आज तक प्रत्येक रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।अब तक जिले के विभिन्न स्थानों पर युवा प्रकोष्ठ द्वारा करीब तीस हजार पौधे लगाये जा चुके हैं।

पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर थानी प्रभारी को गायत्री परिवार द्वारा मंत्र चादर और साहित्य देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी कृष्णा नंद ने गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

               इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण कार्यक्रम के जिला प्रभारी रंगेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बचन देव कुमार, जिला प्रतिनिधि हरी जी,व्यस्थापक कौशल कुमार, ट्रस्टी श्यामनारायण कुमार, रंगनाथ शर्मा, मनोज कुमार ,कृष्ण कुमार शर्मा, शीत वसंत पासवान, मनोज प्रसाद, शैलेन्द्र सिंह एवं कई कर्मी उपस्थित थे।

                       बचन देव कुमार

              जिला मीडिया प्रभारी

            गायत्री परिवार, जहानाबाद

              दिनांकः-05/06/2024

Check Also
Close