[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपीलसूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई, 86 ग्राम गांजा बरामद…बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंराज्यसभा चुनाव NDA ने किया जीत का दावा, कांग्रेस विधायक ‘मिसिंग’, तेजस्वी का एकजुटता…250 वे रविवासरीय साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार ने की बड़ी कार्रवाई एएनएम के साथ डांस करना डॉक्टर को पड़ गया महंगाबिहार में नया कनेक्शन बंद, ट्रांसफर रुका, सालाना सिर्फ 12 सिलेंडर की लिमिट…..अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, ए एस कॉलेज विक्रमगंज में हुआ सम्मान समारोहडीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजना की हुई समीक्षा बैठक 
बिहारराज्यशेखपुरा

शेखपुरा-जिला पदाधिकारी के द्वारा नव नियुक्त विशेष सर्वेक्षण अमीन कर्मियों के लिए नियोजन पत्र कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा 

शेखपुरा जिला पदाधिकारी के द्वारा नव नियुक्त विशेष सर्वेक्षण कानूनगों एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन कर्मियों के लिए नियोजन पत्र कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में की गई।

इस अवसर पर जल-जीवन हरियाली के प्रतीक पौधा देकर जिला बंदोबस्त पदाधिकारी द्वारा उन्हे सम्मानित भी किया गया एवं जिलान्तर्गत कुल 60 नव नियुक्त संविदा कर्मियों का नियोजन-पत्र जिला पदाधिकारी के द्वारा दी गई जिसमें 9 विशेष सर्वेक्षण कानूनगों एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन 51 अमीन शामिल है।

सभी नव नियुक्त विशेष सर्वेक्षण कानूनगों एवं अमीनों को दिनांक 11 जुलाई से सर्वे से संबंधित प्रशिक्षण दी जायेगी जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी नव-नियुक्त कर्मियों निदेश दिया गया है कि जिस पंचायत में उनकी नियुक्ति की जायेगी।

वहाॅ अपने लक्ष्य के अनुरूप एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे अगर किसी आमजनों को कोई समस्या होने पर उसका तत्काल समाधान करेंगे।

अगर नव नियुक्त कर्मियों को अपने कार्य से संबंधित समस्या होने पर वे अपने वरीय पदाधिकारी से सहयोग प्राप्त करेंगे तथा बिहार सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को तय समय सीमा के अंदर हर हाल में पूरा करने की कोशिश करेगे साथ ही इस अवसर पर बंदोबस्त पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की पूरे जिले में 284 मौजा है।

जिसमें से 200 मौजे का अंतिम रूप से भूमि स्वामित्व विवरणी को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है वर्तमान में शेखपुरा जिला पूरे राज्य में सर्वे के कार्यों में प्रथम पायदान पर है।

सभी नवनियुक्त कर्मियों से भी यही अपेक्षा रहेगा की वो भी पूरे लगन एवम मेहनत से कार्य करेगे तथा सर्वे के दौरान आमजनों को आ रही तकलीफों को कम करने का पूरा प्रयास करेगे सर्वे कैंप के स्तर पर किए गए बेहतर कार्यों के फलस्वरूप उच्च स्तर पर जमीन संबंधी काम विवाद आते है।

इसका पूरा ध्यान रखने के कोशिश करेगे ज्ञातव्य हो की बुधवार को माननीय मुखमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पटना में भी नव नियुक्त संविदा कर्मियों को नियोजन पत्र वितरित किया गया है।

पूरे बिहार में 9888 संविदा कर्मियों को बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के तहत बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाना प्रस्तावित है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अपर समाहर्ता बंदोबस्त पदाधिकारी भू अर्जन पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता सभी वरीय उपसमाहर्ता के साथ साथ बंदोबस्त कार्यालय के कमी एवं नव नियुक्त कर्मी आदि उपस्थित थें।

Check Also
Close