[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईझारखण्‍डबिहारराज्य

हेमंत सोरेन तिसरी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री झामुमो नेता ओंकारनाथ बरनवाल ने दिया बधाई 

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

झारखंड राज्य के 13 वें मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन को झामुमो नेता व झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह सोनो प्रखंड छेत्र के बटिया बाजार निवासी श्री ओंकारनाथ बरनवाल ने उन्हें दील से बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस राजभवन से पिछले 156 दीन पुर्व गिरफ्तार हुए थे उसी राजभवन में वे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली ।

शपथ लेते ही हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान संभाली हैं ।

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को आज राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गोपनीयता की शपथ दिलाई । इस प्रकार श्री सोरेन का मुख्यमंत्री के रूप में 13 वां कार्यकाल है ।

इसके एक दिन पहले चंपई सोरेन के द्वारा अपने सीएम पद का इस्तीफा राज्यपाल को सोंप दिया गया।

श्री बरनवाल ने बताया कि शपथ ग्रहण के पुर्व हेमंत सोरेन गठबंधन में शामिल सभी लोगों के अलावा कॉग्रेसी नेताओं के साथ वे राजभवन पहुंचे ओर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी ।

श्री बरनवाल ने आगे बताया कि हेमंत सोरेन जेल से निकलने के बाद छठवें दिन ही वे झारखंड की कमान एक बार फिर अपने हाथ में ले लिये हैं ।

हेमंत सोरेन की इस शपथ को खास बताते हुए श्री बरनवाल ने बताया कि 31 जनवरी को जिस राजभवन से उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

156 दिनों बाद दोबारा फिर से उन्होंने उसी राजभवन में शपथ ली । जिस कारण हेमंत सोरेन की जीत ओर भाजपा के षड्यंत्र की हार है ।

बताते चलें कि झारखंड प्रदेश के 24 वर्ष के कार्यकाल में अब तक कुल 13 मुख्यमंत्री बने , जिसमें शिबु सोरेन तीन बार , अर्जुन मुंडा तीन बार , हेमंत सोरेन तीन बार , बाबूलाल मरांडी एक बार , मधु कोड़ा एक बार , चंपई सोरेन एक बार एवं रघुवर दास एक बार मुख्यमंत्री बने ।

लेकिन सभी मुख्यमंत्रियों में एकमात्र रघुवर दास ने अपने पांच वर्षों का कार्यकाल पुरा किये थे । ज्ञात हो कि हेमंत सोरेन के साथ कैबिनेट के किसी भी मंत्री ने शपथ नहीं ली हैं ।

श्री बरनवाल ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की सपथ लेने पर खुशियां जाहिर करते हुए कहा कि एक तरफ जहां हेमंत सोरेन को ईडी के द्वारा बिना किसी सबुत के गिरफ्तार किये जाने पर झामुमो के लोगों को दुख पहुंचा है।

वहीं दूसरी तरफ पुनः हेमंत सोरेन को झारखंड की बागडोर सौंपे जाने पर जनता ने विकास की जो सपने देखें हैं वह अवश्य ही पुरे होंगे एवं तेजी के साथ विकास होगा ।

क्योंकि झामुमो के सभी लोग एक परिवार की तरह मिलकर सरकार चलाते हैं और जनता के हित में कार्य करते हैं ।

श्री ओंकारनाथ बरनवाल ने तिसरी बार मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन के साथ साथ हाईकोर्ट को भी धन्यवाद ओर बधाई देते हूए कहा कि झामुमो को न्यायालय पर पुर्ण भरोसा था ओर न्यायालय ने दुध ओर पानी का फैसला लेते हुए जमानत की अर्जी स्वीकार कर ली ।

Check Also
Close