[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मोतिहारी में एसपी स्वर्ण प्रभात सख्त, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर होगी कठोर कार्रवाईवाह रे चंदौली चकिया कोतवाली थाना पुलिस! पीड़िता कई महीनो दिन से थाने के चक्कर काट रही, चकिया पुलिस बेरहमी से केश को दबाता रहाअरवल में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण पर्व मनाने पर जोरअपराध नियंत्रण को लेकर अरवल एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने की समीक्षा बैठक180 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तारउड़ीसा के जगन्नाथ पुरी मन्दिर की तर्ज पर सज रहा वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पंडाल। हर बार कुछ नया लुक लेकर आती हैं कमिटी। उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, इस बार भी जिले में होगा टॉप मां वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पण्डालदुर्गा प्रतिमाओं को खंडित करने के आरोप में युवक पकड़ा गया, पुलिस के हवालेकुण्डवा चैनपुर SIT की बड़ी कार्रवाई: कांड का मास्टरमाइंड उत्तराखंड से गिरफ्तारदुर्गा पूजा को लेकर कुण्डवा चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठकचकिया कोतवाली पुलिस प्रशासन की लापरवाही से पीड़िता का निकला दर्द बयांन
खेलजमुईबिहारराज्य

11 वर्षीय जुही गोल्ड एवं सिल्वर के लिए चैम्पियन सीप में हुई चयनित

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

दिनांक 20 ओर 21 जुलाई 2024 को जयपुर के विद्याधर नगर स्थित अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश भवन में राजस्थान यूथ कराटें चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

जिसमें जमुई जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत सिमुलतला की बेटी जूही प्रजापति ने एक बार फिर गोल्ड और सिल्वर पर पंच लगाते हुए वेस्ट जोन चैंपियनशिप के लिए खुद को चयनित कर लिया है ।

इस प्रतियोगिता मे पूरे राजस्थान से तकरीबन 400 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया , जिसमें सिमुलतला की नन्ही उस्ताद जूही प्रजापति अपने 11 ओर 12 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के साथ दमदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की ।

ज्ञात हो कि बेटी जूही इससे पहले भी लगातार चार बार राजस्थान स्टेट चैंपियन और नेशनल चैंपियन रह चुकी है ।

वर्तमान में जूही जयपुर की द पैलेस स्कूल की छठवीं क्लास कक्षा की छात्रा है । जूही के कोच निर्मल बोहरा और मोहन श्रेष्ठ ने जूही की इस उपलब्धि पर बधाई दी है ।

वहीं द पैलेस स्कूल के प्रधाना ध्यापक उर्वशी वर्मन , महाराजा सवाई मानसिंह , द्वितीय संग्रहालय ट्रस्ट की कार्यकारी ट्रस्टी रमा दत्ता एवं शेर सिंह शेखावत ने जूही को बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की है ।

जुही प्रजापति की इस कामयाबी पर लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव सह चकाई विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक प्रत्याशी श्री संजय कुमार मंडल सहित कई गणमान्य लोगों ने उसे बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटी जुही

इसी प्रकार धुंआधार खेल खेलते हुए अपने जमुई जिला ही नहीं बल्कि बिहार प्रदेश सहित देश भर का नाम रौशन करती रहे , हम सबका आशीर्वाद उसके साथ हैं।

श्री मंडल ने गुदड़ी में छिपे लाल की कहानी दोहराते हुए कहा कि गरीबी में जीवन यापन करने वाले जुही के पिता अपने बाल बच्चों का भरण पोषण करने के लिए जयपुर शहर में रहकर मजदुरी करते हैं।

लेकिन उनकी 11 वर्षीय नन्ही पुत्री ने गुदड़ी में छिपे लाल की कहानी को चरितार्थ कर दिखाई ओर केवल मात्र 2 वर्षों के अंदर ही चार दर्जन से अधिक मैडल जीतकर अपने माता-पिता का सर ऊंचा कर दिखाई ।

Check Also
Close