[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पुरस्कारपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को सम्मानित करेगा कलाम यूथ लाइडरशिप कॉन्फ्रेंस कोलकाता

  • भारतीय राज्य युवा केंद्र कोलकाता में सम्मानित होंगे बिहार के लाल सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र
  • कलाम युवा नेतृत्व सम्मेलन में सम्मानित होंगे बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार
  • कोलकाता में आगामी 28 जुलाई को “डॉ. कलाम युवा रत्न अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार” से सम्मानित होंगे बिहार के लाल सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार

रिपोर्ट सुजीत कुमार चंद्रवंशी 

मोतिहारी। अंतर्राष्ट्रीय कलाम युवा नेतृत्व सम्मेलन-2024 के आयोजन अवसर पर दुनियांभर में शांति और समृद्धि लाने के लिए डॉ कलाम का बीज कार्यक्रम के तहत अगामी 28 जुलाई को राज्य युवा केंद्र कोलकाता में कला व संस्कृति की दुनियां में अपने राज्य बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले चंपारण के युवा सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया हैं।

इसकी पुष्टि करते अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने मिडिया को बताया कि भारतीय ख्वाब फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष ई मुन्ना कुमार ने मेरे व्हाट्सएप पर आमंत्रण पत्र भेजकर लिखा हैं की हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ख्वाब फाउंडेशन की टीम ने आपके काम और योगदान की समीक्षा की है।

जिसे कला और संस्कृति के क्षेत्र में समाज के प्रति एक अविस्मरणीय सेवा के रूप में मान्यता दी गई है।

इसलिए आपको केवाईएलसी 6.0 में भाग लेने के लिए योग्य प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है।

आपको डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि देने के दिन प्रतिष्ठित “डॉ. कलाम युवा रत्न पुरस्कार-2024” प्राप्त करने के लिए भी आमंत्रित किया जाता है।

दुनियां में शांति और समृद्धि लाने और एसडीजी- 2030 के लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपका योगदान महत्वपूर्ण है।

हम आपसे कलाम युवा नेतृत्व सम्मेलन- 2024 में शामिल होने का अनुरोध करते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि आप इस निमंत्रण पर विचार करेंगे।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए चंपारण समेत सैकड़ों प्रबुद्ध लोगों व आमजनों ने भी सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र को अग्रिम बधाई भी दी हैं।

Check Also
Close