[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मनोज सिंह यादव ने पीड़ितों की सहायता की मांगबाबा झुमराज मंदिर विकास को ले कमेटी सदस्यों ने पुर्व की भॉति जारी किया मार्च महिने का हिसाबपीएनबी आरसेटी रोहतास में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का सफल समापनदुखद खबर: पत्नी की मौत से 30 वर्षीय सोहन मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव ने पहुंचकर बंधाया ढांढसजमुई जिले की आन बान शान श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर प्रांगण में रामदास बर्णवाल की अध्यक्षता में हिसाब किताब से संबंधित हुई बैठकसिमुलतला के घने जंगल में SSB की बड़ी कार्रवाई, सुरंगनुमा ठिकाने से 3 अवैध हथियार बरामददिनारा विधायक आलोक सिंह ने CM सम्राट चौधरी से की मुलाकात, भलुनी महोत्सव का दिया निमंत्रणपटेल सेवा संघ की बैठक में लौह पुरुष की जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णयभारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 31 बोरी यूरिया के साथ नेपाली युवक गिरफ्तारढाका सहित जिले के पांच डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
जहानाबादबिहारराज्य

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज जहानाबाद इकाई के द्वारा साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न

जहानाबाद जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार जहानाबाद की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 166वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में संपन्न हुआ।

पौधरोपण अभियान में युवा प्रकोष्ठ के व्यवस्थापक कौशल कुमार ने कहा कि हमारे जीवन की हर सॉंस वृक्षों के अनुदान की ऋणी है।

हर मानव को अपनी सॉंसों का कर्ज चुकाने के लिये कम से कम पांच पौधे अनिवार्य रुप से लगाने चाहिए।

हमें जीवन में जीवित रहने के लिए जितनी आक्सीजन की आवश्यकता होती है वह न्यूनतम पांच पूर्ण विकसित वृक्षों द्वारा पूरी की जा सकती है।जिले को हरा-भरा बनाने के लिए गायत्री परिवार द्वारा निःशुल्क साप्ताहिक पौधरोपण का कार्यक्रम चलाया जाता है।

जिले के सभी उर्जावान साथियों से सादर अनुरोध है कि इस कार्यक्रम से जुड़कर जिले को हरा-भरा बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के वृक्षारोपण कार्यक्रम के जिला प्रभारी रंगेश कुमार,अजीत कुमार, विनोद कुमार, गोपीकृष्ण, संजय कुमार, विशाल कुमार उपस्थित थे।

बचन देव कुमार
जिला मीडिया प्रभारी
गायत्री परिवार, जहानाबाद
दिनांक:-04/08/2024

Check Also
Close