[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
Crime Newsजहानाबादबिहारराज्य

जहानाबाद के बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़ में हुई मौतों पर निष्पक्ष जांच एवं कड़ी कार्रवाई की मांग

जहानाबाद जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

मखदुमपुर के बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में सावन की चौथी सोमवारी के अवसर पर हुए भगदड़ में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह अत्यंत दुखद और निंदनीय घटना है।

जिसमें प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रशासन की लापरवाही और कुव्यवस्था स्पष्ट रूप से सामने आई है।

रात्री में मंदिर परिसर से लेकर पातालगंगा तक इक्के दुक्के पुलिसकर्मी मुश्किल से ही नजर आते थे। रात्रि में नियंत्रण कक्ष कार्यरत नही रहता था। चिकित्सा सुविधा की कोई व्यवस्था नही थी।

इस वर्ष हर वर्ष से अधिक रात्रि में भी भारी भीड़ रह रही थी, पर न तो मंदिर प्रशासन और न तो जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया।

संस्था इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मंदिर की व्यवस्था में बदलाव हो, सीढियों के किनारे पर दुकानों को लगाने से रोका जाये। मेला की नीलामी व्यवस्था को समाप्त करके स्थायी बंदोबस्त किया जाय।

हम जिला प्रशासन से अपील करते हैं कि इस घटना की तुरंत और निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

साथ ही, हम मांग करते हैं कि भविष्य में इस तरह के धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और उचित भीड़ प्रबंधन के उपाय किए जाएं।

हम सभी प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और सरकार से आग्रह करते हैं कि उन्हें उचित मुआवजा और सहायता प्रदान की जाए।

जहानाबाद डेवलपमेंट कमिटी इस हृदय विदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करती है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।

मांग करने वालों में नवीन शंकर, देवांशु दीपक, रजनीश कुमार बिकु, अमित कैप्टन बंटी कुमार, चंद्रकेतु नारायण, रितू रंजन सहित कई शामिल हैं।

देवांशु दीपक
अध्यक्ष
जहानाबाद डेवलपमेंट कमिटी

Check Also
Close