[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शादी समारोह में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस, दो लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाईशिवांगी-अनंत सिंह के विवाह समारोह में शामिल हुए पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद, नवदंपती को दी शुभकामनाएंसोनो से 80 वर्षीय बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान; पुलिस ने आम लोगों से मांगी मददबाबा झुमराज धाम पहुंचे पूर्व मंत्री सुमित सिंह, कार्तिक महोत्सव की भव्यता देख कमेटी को दी बधाईशादी-विवाह समारोह में कुंडवाचैनपुर पुलिस की निगरानी, असामाजिक तत्वों को दी सख्त चेतावनीकुंडवाचैनपुर में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तारबाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आयोजन, रामकथा और शिव विवाह की झांकी देखने उमड़े हजारों श्रद्धालुहत्या के प्रयास के मामले में जितना पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तारजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ तीन गिरफ्तारगंगा स्नान से पहले बागमती नदी पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग, दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग जरूरी
पुरस्कारपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

पटना में सम्मानित हुए मोतिहारी के मशहूर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ० गोपाल

मोतिहारी। पटना के जगदेव पथ स्थित रासा बैंकेट हाॅल में लिगामेंट, ज्वाइंट एवं अर्थराइटिस क्लिनिक द्वारा एक दिवसीय अर्थो फिजियो मीट कार्यशाला का आयोजन किया गया।
पटना में आयोजित अर्थो फिजियो मीट कार्यशाला में प्रख्यात आर्थोस्कोपी एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ० अरविंद प्रसाद गुप्ता के द्वारा मिस्कौट स्थित जनसेवा फिजियोथेरेपी एवं दर्द निवारण क्लिनिक के निदेशक मोतिहारी के प्रसिद्ध युवा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ० गोपाल कुमार सिंह को मोमेन्टो एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ० अरविंद गुप्ता ने वर्तमान समय में घुटना एवं कंधा से संबंधित बिमारियों जैसे लिगामेंट इंजूरी, टेंडन की समस्या में फिजियोथेरेपी के बढ़ते महत्व विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ० विवेक एवं डॉ० स्वाति ने भी अपने विचार रखे।
इस मौके पर वरीय सर्जन डॉ० सी खंडेलवाल, डॉ० एके सोनी, डॉ० एजाज, डॉ० जेपीएस बादल, डॉ० अनमोल, डॉ० मनीष, डॉ० इम्तेयाज, डॉ० जाहिद, डॉ० शहजाद सहित 100 से अधिक फिजियोथेरेपिस्ट मौजूद थे।

Check Also
Close