[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
Crime Newsबिहारराज्यसमस्तीपुर

डकैती की योजना बना रहे 6 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक देशी पिस्तौल, दो दोनाली बंदूक, 5 जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल और चार बाइक भी बरामद

राम कुमार ब्यूरो प्रमुख समस्तीपुर

समस्तीपुर // जिले के खानपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघोपुर निवासी विकास यादव के यहां आप राशियों का जमावड़ा लगा हुआ है। तत्पश्चात पुलिस ने छापेमारी की जिसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, दो दोनाली बंदूक, 5 जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल और चार बाइक भी बरामद किया है।

इस संबंध में सदर डीएसपी-टू विजय महतो का बताना है कि खानपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि बाघोपुर गांव में विकास यादव के घर पर 5 – 6 की संख्या में अपराधी किसी बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं।

इसी सूचना के आधार पर पुलिस विकास यादव के घर पर छापेमारी करने पहुंचे। पुलिस को देखकर विकास यादव मौके से फरार हो गया।

जबकि पुलिस ने 6 अपराधी अजीत कुमार लाल, सुमित कुमार झा, प्रिंस कुमार, चंदन कुमार, किशन कुमार और सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया है।

इस दौरान पुलिस ने विकास यादव के घर से एक देशी पिस्तौल, दो दोनाली बंदूक, पांच जिंदा कारतूस, पांच मोबाइल फोन और 4 बाइक भी बरामद किया है।

पुलिस का बताना है कि गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। वहीं पुलिस फरार विकास यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Check Also
Close