[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

मुख्य पार्षद मनमाने तरीके से करते हैं काम, नहीं कराते बोर्ड की बैठक: कुर्था नपं के उप मुख्य पार्षद

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

कुर्था, कुर्था नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद परिषद रविंद्र कुमार प्रसाद ने सोमवार को बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनन्द किशोर को एक आवेदन सौंप कर कुर्था नगर पंचायत कार्यालय में हो रहे मनमाने को लेकर कार्रवाई की मांग की है।

दिए गए आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि नगर पंचायत कुर्था में बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 के तहत बोर्ड एवं सशक्त स्थायी समिति के बैठक ससमय नहीं कराया जाता है।

साथ ही उन्होंने कहा कि नियमावली के अनुसार बोर्ड कि बैठक हर माह होनी चाहिए एवं सशक्त स्थायी समिति की बैठक 15 दिनों में एक बार होनी बाहिए।

लेकिन मुख्य पार्षद के तरफ से नियमावली के उलंघन करते हुए महिना में अभी तक मात्र एक बार बैठक कराया गया है।

नगर पंचायत के मुख्य पार्षद एवं लेखापाल के मिलीभगत से वार्ड संख्या 01 में योजना उपेन्द्र सिंह के घर से धर्मेन्द्र कुमार के घर होते हुए उमेश सिंह के घर तक ईट सोलिंग एवं पी. सी. सी. निर्माण कार्य हुआ।

जिसमें प्रोसिडिंग में प्रक्कलित राशि तीन लाख तीन हजार एक सौ रूपया और इस योजना का निकासी राशि चार लाख चौतीस हजार रूपया है।

इस नगर पंचायत में समान्य बोर्ड कि बैठक कि प्रोसिडिंग के छाया प्रति अभी तक सभी वाडो में सर्वाजनिक नहीं किया गया है। और पुरा प्रोसिडिंग में छेड़-छाड़ किया गया।

वार्ड संख्या 05 और वार्ड सख्या 10 में पच्चास लाख एवं चालिस लाख का योजना का कार्य हुआ है। बाकि आठ वाडों में मुख्य पार्षद के द्वारा सौतेला व्यवहार किया गया।

सशक्त स्थायी समिति को मुख्य पार्षद के द्वारा धमकी दिलवाया जाता है कि मेरे अनुसार काम करें। अन्यथा आपलोग को सशक्त स्थायी समिति से हटा दिया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कि सामान्य बोर्ड एवं सशका स्थायी समिति कि बैठक नियमानुसार उलंघन साबित होने कि स्थिति में मुख्य पार्षद के विरुद्ध कार्यवाई करते हुए सदस्यता रद्द कि जाए।

वहीं उन्होंने कहा कि उक्त मांगों को लेकर अरवल जिलाधिकारी को भी इस मामले में मांगों का ज्ञापन सोपा गया है।

इस मौके पर वार्ड पार्षद नगीना राम नीतीश कुमार शैलेश कुमार संजू देवी वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चितरंजन रजक मौजूद थे उक्त आशय की जानकारी कुर्था नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद रविंद्र कुमार प्रसाद ने प्रेस बयान जारी कर दी

Check Also
Close