[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवानाबाबा झुमराज धाम में रामकथा और रामलीला देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़24 नवंबर के ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू की बैठकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दी 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, ‘नीतीश सेतु’ का किया लोकार्पणप्रधानमंत्री आवास योजना से जमुई और झाझा के 517 परिवारों को मिला पक्का मकानअवैध शराब के कारोबार पर लगेगी लगाम, अब QR कोड स्कैन कर गुप्त रूप से करें शिकायतजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी फरार अभियुक्त गिरफ्तार, तीन आपराधिक मामले हैं दर्जबाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आगाज, 751 कन्याओं और महिलाओं ने निकाली ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा
कैमूरबिहारराज्य

तालाब में डूबने से वृद्ध महिला की मौत..

रामगढ़ कैमुर संवाददाता मंटू प्रसाद की रिपोर्ट 

 रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार के सुबह तालाब में डूबने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. मृतिका की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़का सिझुआ गांव के रहने वाली बिगना देवी( 60 वर्षीय)वृद्ध महिला बताई जाती है .जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि मृतिका वृद्ध महिला सुबह शौच के लिए गई थी

कुछ देर बाद घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि तालाब में डूबने से मौत हो गई, मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया सबकी आंखें गमगीन हो गया.

मौत की खबर सुनकर पंचायत के मुखिया गुड्डू सिंह के द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर परिवार वालों को समझा बुझाकर शांत कराया गया. वही आसपास के लोगों द्वारा तालाब से बाहर निकाल कर रामगढ़ पुलिस को सूचना दिया गया.

सूचना पर रामगढ़ पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया।

Check Also
Close