[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
जमुईबिहारराज्य

खराब टरांस्फार्मर को ठीक कराने बुलाई गई पंचायती के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत केवाली गांव में बंद मोटर को चालू करने एवं खराब पड़े टरांस्फार्मर को ठीक करने को लेकर दो पक्षों के बीच किए जा रहे पंचायती के दौरान झगड़ा होने के बाद एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है । मृतक की पहचान केबाली गाँव निवासी सकलदेव सिंह का 45 वर्षिय पुत्र गुड्डू सिंह के रूप में की गई है ।

ग्रामीणों के सहयोग से एवं परिजनों के द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई ले जाया गया , जहां पर इमरजेंसी रुम मे भर्ती गुडडु सिंह का इलाज करने पहुंचे डाक्टर घनश्याम प्रसाद ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

परिजनों ने गोली मारने का आरोप गांव के ही जोगी सिंह का पुत्र गुलशन कुमार और सोनू कुमार पर लगाया गया है । घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुंची सोनो पुलिस ने मामले की जांच पडताल में जुट गई है ।

सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला ट्रांसफार्मर को ठीक कराने को लेकर हुई विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है । बताया गया है कि पिछले कई दिनों पुर्व से विधुत टरांस्फार्मर खराब था जिस कारण गुडडु सिंह का मोटर बंद था ।

खराब टरांस्फार्मर को ठीक कराने के लिए पंचायत बुलाई गई थी , इसी दौरान गुलशन कुमार ने गुड्डू सिंह को छाती मे गोली मार दी ।

इस मामले में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है तथा मामले की जांच की जा रही है । जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Check Also
Close