[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईबिहारराज्य

गिट्टी से भरा दो हाइवा की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल 

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 गुरुवार की सुबह बटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बटिया जंगल की घाटी स्थित चिरैन पुल पर गिट्टी से भरा दो हाईवा वाहन की टक्कर में एक चालक का पांव टुटकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है । घायल चालक पटना जिले के चंदोस गाँव निवासी बताया गया है ।

बताया गया है कि एक ही कंपनी की दो हाईवा वाहन जिसका नंबर बी0 आर0 जीरो 3 जी0 बी0 9923 एवं बी0 आर0 जीरो वन जी0 एम0 6251 के चालकों द्वारा पश्चिम बंगाल स्थित सरस डंगाल से गिट्टी लेकर चकाई होते हुए बटिया जंगल के रास्ते जमुई की ओर जा रहा था

तभी अचानक चिरेन पुल के समिप बना बडे़ बडे गडढे के समिप पहुंचते ही तैज ब्रेक लगाकर वाहन को धिमी गति देने का प्रयास किया लेकिन अत्यधिक लोड होने के कारण ब्रेक फेल हो गया और आगे जा रही हाईवा से टकरा गया।

जिससे हाईवा वाहन का अगला भाग बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया एवं वाहन चला रहे चालक का पांव दबकर टुट गया ओर गंभीर रूप से जख्मी हो गया ।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए भेज दिया गया है । हाईवा वाहन मालिक जहानाबाद जिले के किंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मृजापुर गाँव का निवासी बताया गया है ।

इधर छतिग्रस्त हाईवा वाहन चिरेन पुल स्थित बीच सडक पर तकरीबन 12 घंटे से खडी़ रहने के कारण दोनों ओर से आवागमन करने वाली छोटी बड़ी वाहनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा ।

ज्ञात हो कि बरसात का मौसम आगमन के साथ ही बारिश का पानी की वजह से चिरैन पुल के नजदीक मुख्य सडक बड़े बड़े गडढे मे तब्दील हो गया है।

जिस कारण तिखा मोड़ होने ओर काफी ढलाउं होने के कारण चालक अपनी वाहन को लेकर उक्त गडढे के समिप पहुंचते ही अपना संतुलन खो देते हैं और दुर्घटना हो जाती है ।

Check Also
Close