[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
बिहारराज्यरोहतास

इंडियन ओवरसीज बैंक दावथ ने शिविर लगाया

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास): कवई  हाई स्कूल के  बगल में एन एक 120 मलियाबाग  में  बृहस्पतिवार को इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा दावथ की ओर से ग्राहकों  और आम जनता के लिए एकदिवसीय जागरूकता शिविर लगाया गया।

शाखा प्रबंधक  संतोष कुमार ने बताया बैंक की तरफ से ग्राहकों की दी जाने वाली सुविधाएं के संबंध में सैकड़ो लोगों को जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया सरकार की तरफ से बैंक के माध्यम से दी जाने वाली सुविधा और बैंक में चल रही तमाम योजनाओं से लोगों को रूबरू कराया गया। आगे उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में शुरू  की गई नाबालिकों के लिए एनपीएस स्कीम हैं।

पूरी स्कीम की जानकारी लोगों को दी गई साथ ही बचत खाता, ऋण सुविधा, पीएम  जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना, स्वास्थ्य बीमा, रेकरिंग डिपॉजिट योजना, और व्यवसाईयों के लिए बिजनेस करने हेतु  मुद्रा योजना।

वहीं  स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर को दस हजार  से पच्चास हजार   तक ऋण सुविधा और  एक सप्ताह के भीतर ऋण उपलब्ध कराने के लिए बैंक प्रतिबद्ध है, जिस व्यवसाय करने वाले लोगों को राहत होगी उन्हें पैसे के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

मौके पर ब्रांच की खजांची  उत्तम कुमार, बीसी शुभम कुमार, रहमुद्दीन के साथ-साथ अन्य कर्मी और उपभोक्ता मौजूद थे।

Check Also
Close