[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

झोपड़ी नुमा घर पर गिरा निर्माणधीन घर का दीवाल, मौके पर बच्ची की हुई मौत

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: लगातार हो रहे वारिश से एक झोपड़नुमा घर पर बगल के निर्माणधीन घर का दीवाल गिर जाने झोपड़नुमा घर में सो रही बारह वर्षीय लड़की की मौत हो गयी।घटना शनिवार के भोर का है।

वहीं घर में सो रहे अन्य सदस्य किसी तरह निकलकर अपनी जान बचाये ।मृतका की पहचान लगड़ी बस्ठा के ललन पड़ित की बारह वर्षीय पुत्री तेतरी कुमारी के रूप में की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार लगड़ी बस्ठा के ललन पड़ित का परिवार अपने झोपड़ीनुमा घर में सो रहा था ।

वहीं लगातार बारिश से बगलगीर के निर्माणधीन घर का दीवाल ललन पंडित के घर पर गिर गया ।जिसमें दबकर चौकी पर सो रही ललन पड़ित की पुत्री तेतरी कुमारी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं उसके साथ सो रही उसकी बहन रंजू कुमारी और रानी कुमारी किसी तरह बचकर निकली।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि नफीस अंजुम, रोहित कुमार,रीतेश यादव,लालबाबू प्रसाद,जयमुल्लाह आदि लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना सीओ आशीष आनंद और थानाध्यक्ष मंटू कुमार को दिया ।

सूचना मिलते ही दरोगा रंजीत कुमार और राजस्व कर्मचारी प्रभाकर कुमार मौके पर पहुंच घटना की बावत जांच पड़ताल किये। दरोगा रंजीत कुमार ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया।

वहीं सीओ आशीष आनंद ने बताया कि ललन पड़ित के घर पर पड़ोसी का निर्माणधीन घर का दीवाल वारिश के कारण गिर जाने के कारण तेतरी कुमारी की मौत हो गयी है।

मेरे द्वारा मृतक तेतरी कुमारी के परिजनों को आपदा विभाग से मिलने वाले मुआवजा राशि के भुगतान के लिए प्रतिवेदन जिला को भेज दिया गया है। वहीं थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मृतका के माता जोखन देवी के आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Check Also
Close