[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपीलसूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई, 86 ग्राम गांजा बरामद…
फाइल फोटोराज्य

गांधी जयंती पर एसएसबी ने सोनो प्रखंड के थम्हन गांव में चलाया स्वच्छता अभियान

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

गांधी जयंती के शुभ अवसर पर 16 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जमुई बिहार के कमांडेंट श्री मनीष कुमार के निर्देश पर सी0 समवाय चरका पत्थर एसएसबी कैंप के कंपनी कमांडर श्री अभिनव तोमर के नेतृत्व में बुधवार को सोनो प्रखंड के ग्राम पंचायत राज थम्हन स्थित थम्हन गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया ।

इस अभियान में स्थानीय लोगों के साथ साथ सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने संयुक्त रूप से भाग लेकर पुरे गांव की साफ सफाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित किया गया था , जिसका उद्देश्य देश को स्वच्छ और हरित बनाना है ।

कमांडेंट श्री मनीष कुमार ने कहा की गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान आयोजित करना हमारे लिए सम्मान की बात है । हम स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।

कंपनी कमांडर श्री अभिनव तोमर और मुखिया प्रतिनिधि धर्मेन्द्र यादव ने पुरे गाँव का भ्रमण कर गांव के लोगों को साफ सफाई के लिए प्रेरित किया ।

कंपनी कमांडर ने कहा कि स्थानीय लोगों का सहयोग इस अभियान की सफलता के लिए महत्वपूर्ण था । हमें उम्मीद है कि यह अभियान गांव की स्वच्छता में स्थायी परिवर्तन लाएगा ।

थम्हन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव ने कहा कि एसएसबी के सहयोग से हमे गर्व महसूस हो रहा है , क्योंकि एसएसबी समय समय पर हमारे पंचायत में इस तरह के तमाम कार्यक्रम चलाती रहती है और नक्सलियों की सफाया करते हुए अमन कायम कर लोगों के मन में सुरक्षा की भावना पैदा की है ।

लिहाजा एसएसबी द्वारा चलाए गए इस अभियान से हमारे गांव को स्वच्छ और हरित बनाने में काफी मदद करेगा ।

Check Also
Close