[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मोतिहारी शहर के घरों से निकलने वाले नालों के पानी को साफ रखने के लिए 4 STP का निर्माण कार्य जारीकुण्डवा चैनपुर थानाध्यक्ष द्वारा आठ घंटे के अन्दर हत्या के अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारदानापुर मण्डल अन्तर्गत रेलवे स्टेशनों की निगेहवानी, अब तीसरे नेत्र से, यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने उठाए बेहतरीन कदम…जमुई जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित….“जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” के अंतर्गत “जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान का मोतिहारी में हुआ उद्घाटनआगामी 20 मई को दवा की सारी दुकानें रहेंगी बन्दकल 19 मई को पूर्वी चंपारण जिला के 54 पंचायत में लगेगा सहयोग शिवर, जानिए किस पंचायत से शुरू होगा पहला चरणचंदौली कोतवाली चकिया ग्राम सोनहुल के राजनाथ व दूधनाथ पुत्र स्वर्गीय सुधि राम पर अभी तक नहीं हुआ कोई कार्रवाईपूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अरवल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा : चाँद मलिकजमुई DFO तेजस जायसवाल ने 26 हाथियों के झुंड का सफल बचाव एवं पुनर्वास करने वाले, वन अधिकारियों, वन कर्मियों को किया सम्मानित।
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

श्रद्धा के साथ हुई कलश स्थापना, मंत्रोच्चारण से गूंजे मां भगवती के मंदिर

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार की रिपोर्ट 

मैनाटांड़: वैदिक मंत्रोच्चारण एवं देवी के जयघोष के साथ ही गुरूवार से शारदीय नवरात्र श्रद्धा भक्ति से शुरू हुई। प्रखंड मुख्यालय, पिड़ारी, इनरवा, मर्जदवा, बिरंची, धोखराहा, रामपुर बेलवाडीह माई स्थान, पुरुषोत्तमपुर आदि जगहों पर मां भगवती की पूजा अर्चना शुरू हुई।

माता दुर्गा के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तगण हाथों में धूप, अगरबत्ती, फूल, अक्षत, चंदन, नारियल, चुनरी, फल आदि पूजा सामग्री लेकर मां के दरबार में पहुंच गये।

वहीं मैनाटाड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित मां दुर्गा मंदिर में मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार सपत्नी पूजा पर बैठे हुये हैं। वहीं भक्तों ने अपनी मनोकामना की पूर्ति हेतु मां के चरणों में माथा टेका। इस अवसर पर आचार्य राजेश पांडेय और सुनील मिश्रा ने कहा कि नवरात्रि की श्रद्धा पूर्वक आराधना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होकर सुख शांति प्रदान करती हैं।

उन्होंने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। दुर्गा पूजा विशुद्ध रूप से नारी सम्मान का प्रतीक है। जय माता दी का उद्घोष हमारे महान संस्कृति को दर्शाता है। उधर मां भगवती के कर्णप्रिय गानों से माहौल भक्तिमय हो गया है।

मैनाटांड़ मेला चौक पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारी भी शुरू कर दी गयी है।पूजा को सफल बनाने में बाबा नारायण दास, अनिल पटेल, मनोज प्रसाद, अनुप कुमार, वीरेंद्र प्रसाद , डॉ शशांक भारद्वाज, सच्चिदानंद सहनी , परमिंदर कुमार, कमलेश प्रसाद, सुनील कुमार ,धनीलाल साह, देवानंद कुमार ,नवीन पटेल, बजरंगी पटेल,रामचंद्र साह, सरिता देवी,अर्जुन पटेल, सिद्धांत तिवारी,विनेश कुमार आदि सक्रिय रहें।

Check Also
Close