[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
बिहारराज्यसमस्तीपुर

विभूतिपुर के माधोपुर में भव्य कवि सम्मेलन आज, तैयारी पूरी

समस्तीपुर संवाददाता छोटन कुमार की रिपोर्ट  की रिपोर्ट 

  • राज्य स्तरीय कवियों और कथाकारों का होगा जुटान
  • – हास्य और व्यंग के चलेंगे तीर, गुदगुदाएंगे श्रोता

 विभूतिपुर, समस्तीपुर // प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार को “विकल्प” के तत्वाधान में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन हो रहा है।

इस आशय की जानकारी देते हुए अध्यक्ष राजाराम महतो ने बताया कि संध्या 5 बजे से आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम का हिस्सा शेफालिका झा, रंजना लता, नैना साहू, प्रो. सत्संध भारद्वाज, वैद्यनाथ रजक, मनीष मोहक, दिवाकर दिव्यंक और कुमार अमरेश भी होगें।

ये अपनी रचनाएं श्रोताओं को परोसेंगे। राज्य स्तरीय कवियों और कथाकारों के इस जुटान में गजल, शायरी, कविता, हास्य और व्यंग के तीर चलेंगे और श्रोता खूब गुदगुदाएंगे।

देश के मशहूर शायर व गजलकार अक्स समस्तीपुरी और कथाकार सौरभ वाचस्पति “रेणु” की उपस्थिति मात्र से हीं कार्यक्रम में चार चांद लगेंगे।

ग्रामीण इलाके में इस प्रकार के आयोजन की सफलता के लिए मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार राय, सचिव रमेश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष अरुण ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष रविंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार, मुकेश कुमार, राजीव कुमार, आचार्य प्रेमनाथ ठाकुर, पुजारी सुरेश झा समेत सैकड़ों लोग लगे हैं।

उन्होंने बताया कि पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय शिव गुरु परिचर्चा और रात्रि जागरण की व्यवस्था है।

जबकि, 11 और 12 अक्टूबर को रात्रि में विदेशिया नाच का आयोजन किया जाना है। वहीं रावण का पुतला दहन 12 अक्टूबर को परिसर के समीप विजयदशमी को किया जाएगा।

Check Also
Close