[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की समीक्षात्मक बैठक में जनहित में बैंक की भूमिका पर हुई चर्चा 

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक गुरूवार को बीडीओ के कार्यालय कक्ष में जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक सतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई।

जिसमे जमा अनुपात,दूसरी तिमाही प्रगति,तिमाही लक्ष्य प्राप्ति पर चर्चा के बाद कृषि ऋण, एमएसएमई योजना,मुद्रा लोन योजना, पीएमएफएमइ योजना, स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत समूह का गठन और वित्त पोषण, सामाजिक सुरक्षा योजना, आधार सिंडिंग, एनपीसीआई, स्टैंड अप इंडिया को अधिक से अधिक लोगों जागरूक करने पर जोड़ दिया गया।पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को केसीसी ऋण देने पर जोड़ दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक ने सभी शाखा प्रबंधको को निर्देश दिया कि आगामी 15 जनवरी 2025 तक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का कैंप पंचायतवार प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को अपने प्रखंड के पंचायत में लगायें।

यदि शनिवार के दिन अवकाश हो तो एक दिन पहले ही कैंप का आयोजन कर लें ताकि लोगों को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। वहीं बीडीओ दीपक राम ने आम जनता के हित में बैंक की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

साथ ही कहा कि जो भी सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक खाते के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है ।उसको बैंक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझकर ससमय उनके खाते में क्रेडिट कर दें।

बैठक में उद्योग विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कुमार सहनी ने उद्योग विभाग से लोगों को कैसे लाभ मिलेगा और उसमें बैंक की क्या भूमिका है।इस पर विस्तार से प्रकाश डाला।

बैठक में एसबीआई शाखा प्रबंधक सीतांशु शेखर,यूजीबी मैनाटाड़ मैनेजर चंदन चौबे,यूजीबी मर्जदवा मैनेजर अभिषेक कुमार, यूजीबी डमरापुर मैनेजर आलोक कुमार,पीएनबी इनरवा मैनेजर प्रमोद कुमार,जीविका प्रबंधक सरफुन नेशा,बीसी संगम कुमार, बैंक ऑफ इंडिया पिडा़री, सेंट्रल बैंक गम्हरिया मैनैजर मौजूद रहें।

Check Also
Close