[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

बिहार बदलो न्याय यात्रा का मर्जदवा में भव्य स्वागत, विधायक ने सरकार को घेरा

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: ऐतिहासिक कर्मभूमि भितिहरवा गांधी आश्रम से भाकपा माले के बैनर तले निकली बदलो बिहार, न्याय पदयात्रा के दूसरे दिन प्रखंड के सगरौवा चौक पर पदयात्रा में शामिल विधायक वीरेंद्र गुप्ता सहित अन्य नेताओं का भव्य स्वागत किया गया।

सगरौवा चौक पर पदयात्रा में शामिल विधायक वीरेंद्र गुप्ता के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद पदयात्रा मर्जदवा बजार पहुंचा।

जहां पर एक सभा को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि एनडीए सरकार गरीब विरोधी है। इस सरकार में गरीबो को न्याय नही मिल रहा है। गरीबो के साथ जुमाले बाजी हो रही है।

उन्होंने कहा कि पीएम लोगों से यह बादा किये थे कि 2022 तक सभी गरीबों को पक्का मकान मिल जायेगा। परंतु बिहार के 41 लाख लोगों को आज भी झुग्गी झोपड़ी और कच्चे मकानों में रह रहे हैं।

बिहार के लाखों गरीब परिवार आज भी सड़क की किनारे गुजर बसर कर रहे हैं। उन्होंने डबल इंजन की सरकार को घेरते हुये कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर के माध्यम से लोगों का खून चूस रही है।

लोगों के पैसे से अडानी का खजाना भरा जा रहा है। सरकार भूमि सर्वे कराकर गरीबो को बेदखल करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि सरकार गरीब दलित महिला, नौजवान बेरोजगार के साथ अन्याय कर रही है। भाकपा माले बिहार के पाँच स्थलों से 16 से 25 अक्टूबर तक पदयात्रा कर बिहार के लोगों को जागरूक कर सही है।

पदयात्रा पश्चिम और पूर्वी चंपारण के गांवों का भ्रमण कर 25 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर के जुब्बा सहनी पार्क पहुंचेगी। वहीं 27 अक्टूबर को भाकपा माले के महासम्मेलन में भाग लेंगे।

पदयात्रा में विधायक बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के साथ भाकपा माले के महासचिव सरोज चौबे, किसान महासंघ के नेता सुनील राव,फरहान राजा, सुनील यादव,शेख नेसार, अच्छेलाल राम, विधायक प्रतिनिधि इंद्रदेव कुशवाहा,शेख चांद , अब्दुल खैर,सीताराम राम,बन्हू राम , गिरधारी यादव आदि शामिल रहें।

Check Also
Close