[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईबिहारराज्य

दीपावली, काली पूजा एवं छठ पूजा को लेकर विधि व्यवस्था, शांति, सुरक्षा एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु DM साहिबा ने तमाम अधिकारियों के साथ की बैठक

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

 आज दिनांक 22.10.2024 के अपराह्न में जिला दंडाधिकारी एवं समाहर्ता, जमुई श्रीमति अभिलाषा शर्मा भा०प्र०से० तथा पुलिस अधीक्षक, जमुई ,चंद्र प्रकाश भाoपुoसेo के द्वारा जिले स्तर के पदाधिकारियों व प्रखंड विकास पदाधिकारियों/अंचलाधिकारियों/थानाध्यक्षों के साथ समाहरणालय जमुई स्थित संवाद कक्ष में बैठक कर विधि–व्यवस्था की समीक्षा की गई एवं कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।

    सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी महोदया द्वारा काली पूजा में प्रतिमा स्थापित करने हेतु लाइसेंस पे जोर दिया गया तथा इसका अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया।

    जिला पदाधिकारी महोदया के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद जमुई को छठ घाट की सफाई करवाने, नदियों में अधिक गहराई वाले स्थानों पर निशान लगवाने, महत्वपूर्ण स्थानों पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां को रखने, छठ घाट पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने एवं डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी महोदया के द्वारा जिला अंतर्गत सभी संवेदनशील स्थानों पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को सांप्रदायिक सौहार्द्र को कायम रखने हेतु भ्रमण करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी महोदया के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी जमुई एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि पूर्व के बर्षो में विवादित स्थानों पर स्वयं शांति समिति की बैठक करना सुनिश्चित करेंगे।

     जिलाधिकारी महोदया के द्वारा सिविल सर्जन जमुई को निर्देशित किया गया कि अस्पताल में बर्न वार्ड की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें ताकि आकस्मिकता की स्थिति में किसी प्रकार जान माल की हानि न हो एवं चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।

                    जिलाधिकारी महोदया के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे एवं भली-भांति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, इसकी सुनिश्चितता बनाए रखेंगें।

बैठक में अपर समाहर्ता जमुई, अनुमंडल पदाधिकारी जमुई, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जमुई, प्रखंड विकास पदाधिकारी जमुई, अंचल अधिकारी जमुई, थानाध्यक्ष जमुई सहित जिला अंतर्गत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Check Also
Close