[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
खेलपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

फाइनल मैच में बेतिया ने गोरखपुर को हरा कप पर किया कब्जा

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटांड़: प्रखंड मुख्यालय से सटे हाई स्कूल मैनाटाड़ के खेल ग्राउंड में चल रहे सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच मे बेतिया की टीम ने गोरखपुर को हराकर कप पर कब्जा जमा लिया ।

पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुये बेतिया टीम के खिलाड़ियों ने अठारह ओवर चार गेंद में 92 रन बना पाये।

वहीं जबाब में लक्ष्य का पीछा करते हुये गोरखपुर की टीम अठारह ओवर एक गेंद पर 77 रन बना औल आउट हो गयी। ऐसे में बेतिया की टीम के खिलाड़ियों ने मैच को अपने कब्जे में ले लिया।

मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ दिनेश भगत ने विजयी टीम बेतिया , उप विजयी टीम गोरखपुर ,मैन आफ द मैच राकेश कुमार बेतिया,मैन आफ सीरिज आदित्य पांडेय गोरखपुर सहित बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुये कहा कि खेल से भाईचारा व सौहार्द बढ़ता है।वही खेल से एक दूसरे को नजदीक से जानने पहचानने का मौका मिलता है।

शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। खेल से शारीरिक तथा बौद्धिक विकास भी होता है। वहीं डॉ अंशु अंकित,सीओ आशीष आनंद और थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

मौके पर टूर्नामेंट अध्यक्ष अभिजीत उर्फ पूजन,अखिलेश्वर प्रसाद, बृजेश कुमार, नीरज कुमार विद्यार्थी, जितेंद्र कुमार, मनोहर मल्लिक ,नीरज कुमार सहित काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहें।

Check Also
Close