[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शन
बिहारराज्यरोहतास

दावथ में धनतेरस पर लोगों ने जमकर की खरीदारी

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न बाजारों में मंगलवार को धनतेरस के दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की। धनतेरस को लेकर मंगलवार सुबह से ही बाजारों में लोगों की चहल-पहल देखी गई।

दोपहर होते-होते बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। देर रात तक लोगों ने खरीदारी की। इस बार धनतेरस पर चाइनीज सामान के साथ-साथ देसी उत्पादों की भी खूब बिक्री हुई।

धनतेरस के मौके पर लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोना व चांदी के आभूषण, सिक्का, गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा तथा विभिन्न प्रकार के बर्तन समेत अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। सोने-चांदी, इलेक्ट्रानिक व मोबाइल दुकानों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।

महिलाओं ने स्टील के बर्तनों की खरीदारी की। डिनर सेट, ग्लास सेट, चमच सेट, फैंसी जग, डिजाइनदार थालियां, कप सेट, बाल्टी, पूजा की थाली, थर्मस आदि की ज्यादा डिमांड रही।

आभूषण दुकानदारों ने बताया कि इस बार अच्छी बिक्री हुई है। सोना चांदी के कारोबारी अमर वर्मा ने बताया कि इस बार धनतेरस के मौके पर बाजार में अच्छा खासा कारोबार हुआ।

Check Also
Close