[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवस
बिहारराज्यरोहतास

विद्युत विभाग का मना 12 वां स्थापना दिवस

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

सासाराम (रोहतास): विद्युत आपूर्ति अंचल सासाराम के प्रांगण मे विद्युत विभाग का 12 वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता सहायक विद्युत अभियंता सासाराम शहरी संदीप कुमार गुप्ता ने की।

विद्युत अधीक्षण अभियंता सासाराम इंद्रदेव कुमार के द्वारा अपने सम्बोधन मे बताया गया की बिहार राज्य विद्युत बोर्ड से कंपनी एक्ट के तहत पाँच इकाईयों में गठन नवम्बर 2012 को की गयी थी, जिसके उपलक्ष में हम सभी प्रत्येक वर्ष 01 नवम्बर को कंपनी का स्थापना दिवस के रूप में मनाते हैं।

आगे बताया गया की माननीय मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा सात निश्चय पार्ट-1 के तहत हर-घर बिजली योजना की शुरूआत की गयी है। यह योजना से उन सभी परिवारों को काफी मदद मिली है, जो बिजली से वंचित थें।

विद्युत कार्यपालक अभियंता सासाराम ब्राविम ने बताया की बीआरजीएफ, आईपीडीएस, आरडीएसएस आदि योजना के तहत सभी ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों के नग्न तारों को केबलिंग में परिवर्तित की गई है, शेष बचे गाँवों का केबलिंग करायी जा रही है, जिससे से विद्युत ऊर्जा के हानि को कम किया जा सके।

नग्न तारों को केबलिंग में परिवर्तित करना सुरक्षा के दृष्टिगत है, जिससे की सभी उपभोक्ताओं तक निवार्ध रूप से विद्युत आपूर्ति पहुंचाई जा सके। विद्युत विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के अथक प्रयास से निर्वाध रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल की जा रही है।

जिसके फलाफल से ग्रामीण क्षेत्रों में 20 से 22 घंटे एवं शहरी क्षेत्रों में 23 से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है। लो-वॉल्टेज की समस्या से निबटने के लिए उच्च क्षमता वाले ट्रान्सफॉर्मर लगाया जा रहा है।

जिससे की उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार का समस्या न हो सके। मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना अन्तर्गत वर्ष 2024-25 के लिए राज्य सरकार ने 15343 करोड़ की वित्तीय सहायता दी है।

इस योजना के तहत किसानों को कृषि सिचाई के लिए निर्धारित दर 6.74 रुपया है, जिसमें बिहार सरकार द्वारा अनुदान के रूप में 6.19 रुपया दे रही है, अर्थात सभी कृषकों के लिए मात्र 55 पैसा प्रति यूनिट की दर से विद्युत विपत्र के मद में देय राशि निर्धारित की गयी है।

स्थापना दिवस के मौके पर विद्युत अधीक्षण अभियंता एसटीएफ प्रवीण कुमार, वरीय प्रबंधक हरेंद्र कुमार पाण्डेय, सहायक विद्युत अभियंता परियोजना उत्तम कुमार, सहायक अभियंता सासाराम ग्रामीण उज्जवल कुमार, सहायक विद्युत अभियंता राजस्व समरजीत कुमार एवं सभी अभियंतागण, कर्मचारीगण आदि उपस्थित थें।

Check Also
Close