[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

छठ घाटों पर रहेगी प्रशासन की विशेष चौकसी, छठ घाटों का सीओ और थानाध्यक्षों ने किया निरीक्षण

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

 मैनाटांड़: सीओ आशीष आनंद ,मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार और भंगहा थानाध्यक्ष राहुल प्रसाद मांझी ने प्रखंड क्षेत्र के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया।

भंगहा, रमपुरवा, मैनाटाड़ आदि गांवों के छठ घाट के निरीक्षण के दौरान सीओ और थानाध्यक्षों ने स्थानीय लोगों से संपर्क कर छठ घाट पर छठ व्रतियों को कोई परेशानी नहीं हो उस पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया। साथ ही आपसी सौहार्द में छठ पर्व मनाने के लिए लोगों से आह्वान किया।

छठ घाट पर बनाने वाले पंडाल निर्माताओं से कहा कि पंडाल में किसी भी प्रकार का बिजली का शार्ट सर्किट नहीं हो। इस पर विशेष ध्यान देना है।

पटाखा का इस्तेमाल नहीं करना है। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। छठ व्रतियों को नदी और तालाब में जाने के समय विशेष एहतियात बरतना है।

खतरनाक घाटों को भी देखा गया।और आवश्यक तैयारियां के निर्देश दिये गये।कहीं से कोई समस्या हो तो प्रशासन को तुरंत सूचित करें। हर एक छठ घाट पर प्रशासन की विशेष व्यवस्था के साथ चौकसी रहेगी।

सीओ ने बताया कि छठ पर्व के मौके पर छठ व्रतियों सहित आम ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए प्रखड सह अंचल प्रशासन सक्रिय है।

Check Also
Close