[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

151 छठव्रतियों के बीच किया साड़ी का वितरण, पताही में लोगों ने जताया आभार, खुशी का माहौल

मोतिहारी पताही संवाददाता संतोष राउत की रिपोर्ट 

  •  जरुरतमंद छठव्रतियों के बीच नि: शुल्क साड़ी का वितरन

पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित महादलित बस्ती में बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर जरुरतमंद छठव्रतियों के बीच निशुल्क साड़ी का वितरण किया गया।

पूर्वी चंपारण जन सुराजी संतोष राउत ने बताया कि आगामी छठ पूजा को लेकर महादलित बस्ती में छठव्रतियों के बीच कॉटन साड़ी किया गया।

इस दौरान कुल 151 साड़ी का वितरण किया गया, उन्होंने कहा कि चारदिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ की महिमा अपरंपार है, सूर्य उपासना का यह पर्व लोगों को शांति, निरोग व समृद्धि प्रदान करती है।

साथ ही समाज में एकता व भाइचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में रहने का संदेश देता है, इस पुनित कार्य के लिए हमें एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए, ई . संजय कुमार टीम द्वारा इस तरह का कार्यक्रम पहली बार किया गया जो आगे भी जारी रहेगा।

पूर्व चिरैया विधानसभा प्रत्याशी सह जन सुराज नेता ई. संजय कुमार ने समस्त राज्यवासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व बिहार का सबसे बड़ा एवं पवित्रता का पर्व है।

इसलिए यह अति आवश्यक है कि हम छठ व्रतियों को सहयोग करें। खासतौर पर वे व्रतियों जिनकी परिवार साधन विहीन है और उन्हें मदद की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में जरूरतमंदों के बीच पूजन सामग्री वितरण कर उन्हें हम इस महापर्व को संपन्न कराने में सहयोग देते हैं। ऐसी कोशिश हमें और सबको करनी चाहिए।

उन्होंने ने बताया कि छठ महापर्व में व्रतियों को सहयोग करने से ना सिर्फ आत्म संतुष्टि मिलती है, बल्कि हम भी इस पर्व में अपनी भागीदारी समझते हैं।

इस अवसर पर संतोष राउत, सुधांशु शेखर, हिमांशु शेखर, सन्नी ठाकुर, रवि कुमार व अन्य लोग उपस्थित रहें।

Check Also
Close