[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित करने के साथ ही संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास): लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित करने के साथ ही संपन्न हो गया। छठ पर्व के अंतिम दिन छठवर्तियों ने घाट पहुंच कर उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रखंड के सूर्यमठ घाट , पंच मंदिर, योगिनी घाट, राम जानकी घाट दावथ, बभनौल, कोआथ, मालियाबाग, स्थानों पर सुबह तीन बजे से छठवर्तियों की भीड़ उमड़ने लगी। तालाब एवं काव नदी में खड़े होकर छठ व्रतियों ने भगवान भाष्कर के उदय होने का इंतजार किया। प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में भी विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

इसके बाद छठवर्ती घाट पहुंच कर उदयमान सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित कर भगवान भाष्कर की पूजा अर्चना की। वहीं जय बजरंग छठ पूजा समिति ,नवरत्न छठ पूजा समिति, श्री छठ पूजा समिति के द्वारा दावथ के घाटों को सजाया गया था जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे थे।

साथी छठ पूजा समिति के द्वारा छठ व्रततीयों को साथ आए अतिथियों एवं बच्चों को खाने पीने रहने एवं दूध की विशेष व्यवस्था की गई थी। वही दिनारा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ने दावथ प्रखंड के विभिन्न घाटों पर जाकर भगवान सूर्य से दिनारा विधानसभा के लोगों के लिए प्रार्थना की।

वही बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष,राजेंद्र सिंह,नगर पंचायत कोआथ के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, भाजपा नेता अखिलेश कुमार सिंह ने दिनारा विधानसभा के विभिन्न छठ घाट का परिभ्रमण किया और छठी माई से दुआ मांगी।छठ पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन का योगदान सराहनीय रहा।

Check Also
Close