Tuesday 22/ 04/ 2025 

Dainik Live News24
अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज ने किया रेल निर्माण कार्य का निरीक्षणहोमगार्ड बहाली के लिए मोतिहारी डीएम ने किया भौतिक निरीक्षणकच्चे व खपरेल मकान गिरने से दबकर पत्नी की मौत, पति घायलमानिकपुर पंचायत का लोकल सम्मेलन हुआ संपन्नबांग्लादेश के शासक और पश्चिमी बंगाल के मुख्यमंत्री का फुका गया पुतलादिन दूनी रात चौगुनी से बिहार में हो रहा है विकासक्रिकेट टुर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में पिपरा ने पड़रिया को हरायाछह लीटर चुलाई शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तारनोखा में हुई महिला संवाद कार्यक्रम आयोजितबिहार को उत्कृष्ट राज्य बनाने को एनडीए सरकार संकल्पित:- डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
बिहारराज्यरोहतास

बिक्रमगंज से उमराह के लिए आठ लोग रवाना

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

विक्रमगंज (रोहतास) इस्लाम धर्म और अल्लाह की इबादत में यकीन रखने वाले लोग उमराह के लिए मक्का शहर जाते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं।

विद्युत विभाग बिक्रमगंज मे कार्यरत कार्यपालक सहायक मो आदिल खान ने बताया की हर धर्म में पूजा-पाठ करने का अपना एक तरीका होता है।

हिंदू धर्म में ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए जिस तरह से चारधाम यात्रा की जाती है ठीक उसी तरह से इस्लाम को मानने वाले उमराह करते हैं और हज पर जाते हैं।

जिस तरह पूजा-पाठ करने से मन को शांति मिलती है ठीक उसी तरह से उमराह करके इस्लाम के मामने वाले सुकून पाते हैं। उमराह करने के लिए लोग सऊदी अरब के सबसे पुराने और पवित्र शहर मक्का जाते हैं।

नेता-अभिनेताओं से लेकर एक आम मुसलमान तक, हर वो इंसान जो आर्थिक रूप से समर्थ है और अल्लाह की इबादत में यकीन रखता है।

वह उमराह के लिए जरूर जाता है। आगे बताया गया की बिक्रमगंज से कुल आठ लोग उमराह करने के लिए मक्का गए हैं।

जिसमे उनके पिता मो अनीस खान एवं हाजी मो कलीमुद्दीन, डॉ महफूज आलम, हसनैन खान, नुसरत आलम, सईद आलम, मो सदरुद्दीन खान, मौलाना ग़ुलाम सरवर का नाम शामिल है।

Check Also
Close