[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

घर का तार ठीक करने के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: स्थानीय थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में मंगलवार के अपराह्न करंट के चपेट में आने से 27 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी ।

मृत व्यक्ति की पहचान रामपुरवा निवासी राजेश ठाकुर के 27 वर्षीय पुत्र दिनेश ठाकुर के रूप में की गयी।

करंट लगने की सूचना मिलती ही मैनाटाड़ 112 की टीम मौके पहुंची और उसे अचेतावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लायी।

जहां पर तैनात डॉ अजीत कुमार ने दिनेश ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने अस्पताल में पहुंच कर मामले की जांच किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दिनेश ठाकुर की मौत कैसे हुई इसकी जांच गहनता से की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति क्लियर हो जायेगा ।मिली जानकारी के अनुसार दिनेश ठाकुर अपने घर में विद्युत आपूर्ति के बहाल करने के लिए तार को ठीक कर रहा था।

इस दौरान उसे करंट लग गया और मौके पर ही वह अचेत होकर गिर गया। दिनेश ठाकुर की मौत होने से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Check Also
Close