[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
बिहारभोजपुरराज्य

लक्ष्मी नारायण यज्ञ सलेमपुर में धूमधाम से आयोजित किया गया श्री तुलसी विवाह

रिपोर्ट चारों धाम मिश्रा 

आरा(भोजपुर): श्री जियर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ सलेमपुर में आज बड़े ही धूमधाम से श्री तुलसी विवाह का भव्य आयोजन किया गया।इस तुलसी विवाह में हिस्सा लेने हेतु काफी दूर-दूर से महिला तथा पुरुष हजारों की संख्या में जुटे हुए थे।

सुबह से ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए हजारों की संख्या में महिला तथा पुरुष लंबी-लंबी कतार लगाकर परिक्रमा कर रहे थे।

एक तरफ भंडारे का आयोजन चल रहा था. सैकड़ो की संख्या में सलेमपुर गांव के कार्यकर्ता तथा आसपास गांव के लोग लोगों की सेवा में लगे हुए थे।

काशी मथुरा बनारस आदि जगहों से आए विद्वान गणों द्वारा तुलसी विवाह बड़े ही विधि विधान के साथ कराया गया. पूरा क्षेत्र भक्तिमय बन गया हैं। तरह-तरह के मांगलिक गीत गाए गए।

मंच पर सैकड़ो की संख्या में साधु संत विराजमान थे एक तरफ श्री जियर स्वामी जी महाराज के दर्शन करने हेतु काफी संख्या में भीड़ लगी हुई थी। बिहार झारखंड आदि कई जगह से लोग स्वामी जी का दर्शन करने हेतु जुटे हुए थे।

स्वामी जी महाराज ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि जिसका बड़ा सौभाग्य होता है वह तुलसी विवाह जैसे महा महोत्सव में हीसा लेता है।

अन्य उत्सव में तो हिस्सा लेने का अलग महत्व है लेकिन भगवान शालिग्राम तथा माता तुलसी के विवाह उत्सव में हिस्सा लेने का बहुत ही बड़ा पुण्य होता है. उन पर लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसे आयोजन में व्यक्ति को अवश्य हिस्सा लेना चाहिए।

शाम को भजन संध्या में काफी संख्या में कलाकारों ने हिस्सा लिया।रात भर लोग भक्ति गीतों पर झूमते रहे। बीते रात तक भंडारा का कार्यक्रम चला रहा है।

13 तारीख को यज्ञ की पूर्णाहुति है. तथा कारजा में श्री जियर स्वामी जी महाराज के उपस्थिति में तुलसी विवाह का आयोजन किया गया है।

Check Also
Close