[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शन
बिहारराज्यरोहतास

बाल दिवस के रूप में मनाया गया चाचा नेहरू की जयंती

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा (रोहतास) देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू की 135वीं जयंती गुरुवार को नोखा में बाल दिवस के रूप में मनाई गई। नोखा नगर के डेफोडेल्स स्कूल में चाचा के चहेते बच्चों ने उन्हें याद किया। उनकी शान में कसीदे पढ़े।

प्रतिमा पर फूल-माला चढ़कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।स्कूल में बच्चों ने चाचा नेहरू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर केक काटा।

इस मौके पर विद्यालय के निदेशक नितु कुमारी ने कहा कि भारत की आजादी के आन्दोलन के अग्रदूत पं. जवाहरलाल नेहरू ने देश को एक आधुनिक राष्ट्र के रूप में स्थापित कर धर्मनिरपेक्षता और अखण्डता को मजबूत बनाया। छात्र-छात्राओं को चाचा नेहरू के बारे में विस्तार से बताया।

मौके पर शिक्षक शंभू सिंह , शिवमुनि सर, रूपेश कुमार, संतोष सर, उपेंद्र पटेल, संजय सिंह विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्रा उपस्थित थे।

Check Also
Close