[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पासवान चौक जाम समस्या के समाधान को लेकर एनएच-19 एप्रोच रोड निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षणआमजन के प्रत्येक परिवाद का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निपटारा सुनिश्चित हो:– जिलाधिकारीस्वास्थ्य कैंप में 222 लोगों की स्वास्थ्य, 10 श्रमिकों का बनाया गया आयुष्मान कार्डपरिवहन कार्यालय में औचक निरीक्षण, दलाल गिरफ्तार, अव्यवस्था व गंदगी पर जिला पदाधिकारी सख्तहोली पर्व को लेकर जिलाधिकारी वैशाली सख्त, अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाईवीर कुंवर सिंह महाविद्यालय संस्थापक सचिव के धर्मपत्नी की मनी 5वीं पुण्यतिथिमां गीता नर्सिंग इंस्टीट्यूट का धूमधाम से मना प्रथम वार्षिकोत्सव Sr DCM अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर ACM प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों पर टूटा कहरकुंडवा चैनपुर के जीवन ज्योति आदर्श विद्यालय में हुआ भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजनडुमरा हवाई फील्ड में बड़ा हादसा टला, चार चक्का वाहन की चपेट में आने से युवक घायल
बिहारराज्यरोहतास

रवि कर्मशाला सह  प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास): दावथ प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में शनिवार को प्रखंड स्तरीय रवि फसल, सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मधुवेंद्र कुमार सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी कार्यक्रम में आये  किसानों ने, संयुक्त रूप से  दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष रमेश कुमार ने किया वही संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सह  प्रखंड उद्यान पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने किसानों को रवि फसल तेलहन, दलहन,गेहूं, सहित  कई जानकारी जैसे खेत की जुताई, फसल की समय पर बुवाई, सहित कोई जानकारी दी गई।

साथ-साथ किसानों को वैज्ञानिकों द्वारा आने वाली संयोजन के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई।

वही अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने किसानों को पराली  नहीं जलाने की सलाह दी, साथ ही  पराली जलाए जाने पर जो नुकसान वातावरण और आसपास के क्षेत्र में होता है उस पर भी चर्चा की। वहीं उन्होंने बताया कि पकड़े जाने पर सरकार की प्रावधान के अनुसार उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा कार्यक्रम में जो भी कृषि विभाग से यंत्र देने की योजना चलाई जा रही है उस पर भी प्रकाश डाला गया।

वहीं प्रखंड सहकारिता  पदाधिकारी शंकर किशोर  ने बताया की दावथ प्रखंड में  पैक्स केंद्रों  पर धान की खरीदारी का कार्य आरम्भ हो चुकी है,  पंद्रह  किसानों को मशरूम प्रशिक्षण और आरपीएल का सर्टिफिकेट भी कृषि के पदाधिकारी के द्वारा दी गई।

मौके पर कृषि समन्वयक कोकलेश कुमार, सत्येंद्र कुमार अरुण कुमार, किसान,विजय कुमार,उमाकांत कुशवाहा,सहित सैकड़ो किसान मौजूद थे।

Check Also
Close