
रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दावथ (रोहतास): दावथ प्रखंड में पैक्स चुनाव नामांकन के नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद से कुल 23 जबकि सदस्य पद से 58 प्रत्याशी मैदान में हैं। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी कुमार अश्वनी ने बताया प्रखंड में चौथे चरण के तहत् आगामी 1 दिसंबर को चुनाव होना है।
जिसको लेकर बीते 17 से 19 नवंबर तक नामांकन के बाद 21 और 22 नवंबर को स्कूटनी के बाद 23 नवंबर शनिवार को विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद सेमरी पैक्स से अध्यक्ष पद से02 और सदस्य पद से 11 ,
उसरी पैक्स से अध्यक्ष पद के 02 और सदस्य पद से 14, साहिनाव से अध्यक्ष 06 , सदस्य पद से 10, इटवा पैक्स अध्यक्ष पद से 02 और सदस्य पद से 23 , दावथ पैक्स अध्यक्ष पद से 04 , सभी सदस्य निर्विरोध, डेढ़गांव पैक्स अध्यक्ष पद से 05, सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए। जमसोना पैक्स अध्यक्ष पद से 02 , सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए।
आगे बताया कि अपरिहार्य कारणों से बभनौल और गिद्दा पैक्स का चुनाव राज्य निर्वाचन प्राधिकार के द्वारा अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
इस प्रकार प्रखंड के 9 पैक्स में 07 पैक्स मेंचुनाव होगा।जबकि दो पैक्स का चुनाव अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।