[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शन
बिहारराज्यरोहतास

चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, मतदाताओं में दिखा उत्साह

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

  • अधिकारी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा

नोखा (रोहतास) शुक्रवार को नोखा प्रखंड के 11 पंचायतों में बने कुल 47 बूथों पर पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ । चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित समय सुबह सात बजे सभी बूथों पर मतदान कार्य शुरू किया गया। बूथों पर सबेरे से ही मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही ।

मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस बल जुटे रहे। वहीं प्रत्याशी व उसके समर्थक वोटरों को बूथ तक पहुंचाने में व्यस्त दिख रहे थे।

कई बुजुर्ग महिला व पुरुष पैक्स मतदाताओं ने बूथों पर पहुंचकर अपना मतदान किया। कतारबद्ध महिला मतदाता वोट डालने के लिए बेहद उत्सुक नजर आ रही थी।

मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस ऑफिसर, जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों की टीम मतदान केंद्र पर शातिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान कराने में तत्पर दिखे।

बीडीओ अतुल गुप्ता सीओ मकसूदन चौरसिया थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार सहित कई अधिकारी व पदाधिकारी प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर पहुंचे।

जिन्होंने बूथों पर जाकर मतदान कार्य का जायजा लिया। बीडीओ अतुल गुप्ता ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ।

मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि नोखा प्रखंड में शांतिपूर्ण माहौल में पैक्स चुनाव संपन्न हुआ। करीब 51 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Check Also
Close