[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शन
बिहारराज्यरोहतास

पैक्स चुनाव मतगणना मे कई नये चेहरे के साथ पुराने चेहरे रहा काबिज

रोहतास नोखा से मटु कुमार की रिपोर्ट 

नोखा प्रखंड के सभी 11 पंचायतों मे हुई पैक्स चुनाव मतगणना मे कई पुराने चेहरे अपने पैक्स अध्यक्ष पद पर काबिज रहा वहीं कई नये चेहरों ने अध्यक्ष पद हासिल करने पर सफलता हासिल की।

मौडिया पंचायत से पिछले दो टर्म से लगातार अध्यक्ष पद पर काबिज रहे अच्छेलाल सिंह तीसरे बार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुनम देवी को कुल 343 मतों से पराजित कर चुनाव जीतने में सफलता हासिल की ।

इसी तरह से कुरी पंचायत से नये चेहरे रविन्द्र राय ने पहली बार पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे , जिन्होंने पिछले तीन टर्म से पैक्स अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाये हरेंद्र सिंह को कुल 20 मतों से पराजित कर चुनाव जित गये।

नोखा नगर दो से पिछले तीन बार से लगातार पैक्स अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाये उमेश सिंह की कार्य को देखते हुए इस बार भी नोखा नगर दो की जनता ने उन्हें फुलों का माला पहनाकर ताज सोंपा । इसी प्रकार से उतरीं बरांव पंचायत से रीता देवी विजई हुई!

मतगणना नोखा प्रखंड मुख्यालय की सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अतुल, गुप्ता,सीओ मकसूदन चौरसिया थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार के देख-रेख में शांतिपूर्ण मतगणना हुई!

Check Also
Close