
- आइसा ने कुर्था कोचिंग संस्थानों में जाकर छात्रों सम्बंधित समस्याओं को अवगत कराया और सभी समस्या सम्बंधित पर्चा छात्रों के बीच वितरण किया गया
- बिहार सरकार के निर्देशानुसार सभी समुदाय के छात्राओं का सभी सत्र में नि:शुल्क नामांकन की गारंटी करों:- शबीर कुमार
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
एसबीएएन काॅलेज दरहेटा, लारी के प्राचार्य महोदय, तानाशाही रवैए अपना कर सत्र 2024-28 के नामांकन-रजिस्ट्रेशन में धांधली का मामला सामने आया है। जिसमें गरीब-दलित सहित अन्य वर्गों के छात्रों को नामांकन से वंचित किया गया है।
विवि. के प्रथम/दूसरी मेघा सूची के अंतर्गत जिन छात्रों का नाम मेघा लिस्ट में आया था। उनका नामांकन विवि. के द्वारा निर्धारित तिथि में नही लिया गया। बाद में काॅलेज प्रशासन इन्हीं बच्चों का स्पोट नामांकन के माध्यम से अवैध तरीके से बड़ी रकम लेकर नामांकन किए।
इसमें sc-st वर्गो के बच्चें भी शामिल है। आपको बता दे कि कई छात्रों का नामांकन के समय ली गई विषयों में भी फेर बदल की जा रही है। मौजूदा समय में कई बच्चें नामांकन लेने के लिए दर दर भटक रहे है। पूरे तरह से यहां काॅलेज प्रशासन की धांधली चल रही है।
आज कुर्था के कोचिंग संस्थानों में आइसा के प्रदेश अध्यक्ष प्रीति कुमारी एवं प्रदेश सचिव शबीर कुमार ने कुर्था के कोचिंग संस्थानों में जाकर एसबीएएन काॅलेज के तमाम समस्याओं सम्बंधित पर्चा छात्रों में वितरण किया गया। जिससे छात्र-छात्राओं का बहुत हीं अच्छा समर्थन मिला। एवं बड़ी संख्या में छात्र – छात्राओं ने कॉलेज घेराव में आने की बात बोले।
आइसा इस आंदोलन में छात्र – छात्राओं आने का आह्वान करती है।
छात्रहित में विभिन्न समस्याओं एवं मांगो को लेकर आइसा महाविद्यालय का घेराबंदी करेगी।
1)-एसबीएएन काॅलेज के प्राचार्य के समक्ष आइसा छात्रों की विभिन्न समस्याओं के साथ छात्रहित में खड़ी है।
2)-सार्वजनिक संस्थानों का निजीकरण नही चलेगा!
3)-वंचित सभी छात्र-छात्राओं का सत्र 2024-2028 में नामांकन व रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करों।
4)-नामांकन के समय चयनित विषयों को ही रजिस्ट्रेशन सत्र में शामिल करों।
5)- प्राचार्य की धांधली और मनमानी नही चलेगी!
6)-स्पोट नामांकन का उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करना होगा।
7)- महाविद्यालय में सभी विषयों में पी .जी. की पढ़ाई शुरू की जाय।
भवदीय
अवधेश कुमार
भाकपा – माले प्रखण्ड सचिव, कुर्था




















