[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
जमुईबिहारराज्य

यात्रियों से भरा टेम्पो दुर्घटना ग्रस्त, एक की मौत तीन जख्मी

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

तेज रफ्तार जा रही यात्रियों से भरा एक टेम्पो वाहन के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से टेम्पो पर सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो महिला ओर एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गये ।

मृतक झाझा प्रखंड क्षेत्र के अम्बा गाँव निवासी मदन यादव के रूप में हुई है जबकी घायलों में दहियारी पंचायत के खेरा लेवाड़ गाँव निवासी बोका मरांडी का पुत्र संजय मरांडी एवं झारखंड प्रदेश के धनबाद निवासी रतन बरनवाल की 55 वर्षिय पत्नी मंजु देवी एवं धनबाद के ही दिपेश बरनवाल की पत्नी ममता बरनवाल शामिल हैं । घटना गुरुवार की अहले सुबह सोनो चकाई मुख्य मार्ग एन एच 333 पर बेलाटांड गाँव स्थित पुल के समिप हुई है ।

बताया गया है कि अम्बा गाँव निवासी मदन यादव एक दिन पुर्व झाझा से एक टेंपो वाहन से दहियारी गांव स्थित अपनी पुत्री से मिलने दामाद संजय यादव के घर गये हुए थे ।

जहाँ से वे गुरुवार की सुबह उसी टेम्पो से वापस अपने घर अम्बा गाँव लोट रहे थे । तभी अचानक बेलाटांड गाँव स्थित पुल के समिप पडने वाला तिखा मोड़ के पास पहुंचते ही चालक अपना संतुलन खो दिया ओर दुर्घटना ग्रस्त हो गई ।

आगे बताया गया है कि खेरा लेवाड़ गाँव निवासी संजय मरांडी किसी काम से झाझा जा रहा था तभी खेरा लेवाड़ गाँव से दहियारी गांव पहुंचने पर वे झाझा जाने के लिए इसी टेम्पो पर सवार हो गया था । इधर दुर्घटना ग्रस्त टेम्पो पर सवार एक व्यक्ति की मौत होने की खबर बटिया थाना को दी गई ।

सुचना मिलते ही बटिया थाना की पुलिस मौके पर घटना स्थल पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक के शव को लेकर अन्त्य परिक्षण के लिए जमुई सदर भेज दिया।

साथ ही तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो भेज दिए , जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद बैहतर इलाज के लिए जमुई भेज दिया गया है ।

बताया गया है कि संजय मरांडी गंभीर रूप जख्मी हुआ है , वहीं दोनों महिलाओं को आंशिक रूप से चोटें आई है । दुर्घटना ग्रस्त टेम्पो वाहन संख्या बी0 आर0 46 पी0 6082 झाझा का बताया गया है ।

Check Also
Close