[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शन
बिहारराज्यरोहतास

अखिल भारतीय अंबेडकर कल्याण संघ के तत्वाधान में हुआ महापरिनिर्वाण दिवस का आयोजन

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

आज दिनांक 06.08.2024 को अखिल भारतीय अम्बेदकर कल्याण संघ के तत्वावधान में भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ . भीम राव अम्बेदकर का 68 वीं महापरीनिर्वाण दिवस नोखा रविदास मुहल्ला में मनाया गया।

जिसकी अध्यक्षता कर रहे संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार चक्रवर्ती ने कहा कि समाज के आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक विकास के लिए सांस्कृतिक विकास की ज्यादा जरूरत है।

संस्कृतिक विकास के आधार पर समाज के विभिन्न विकास का पहल ज्यादा टिकाऊ होता है. संस्कृति डॉ अंबेडकर के जीवन और उनके आदर्शों पर आधारित होना चाहिए।

आज के दौर में डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को मानना जरूरत और मजबूरी दोनों हो गया है. बिना उनके आदर्श के सभ्य समाज की कल्पना और प्रगति करना सम्भव नहीं है।

संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर आधुनिक भारत के शिल्पकार भी हैं जो देश के हरएक व्यक्ति को सम्मान से जीवन जीने का कानूनन अधिकार संविधान के जरिए दिए।

भारत के लगभग पचास प्रतिशत आबादी महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार देने वाले डॉक्टर अंबेडकर पूरे विश्व में महिलाओं के लिए एक मिसाल हैं। कार्यक्रम को वार्ड पार्षद राम एकबाल राम, रंजीत कुमार, राहुल कुमार, संतोष राम ने संबोधित किया।

Check Also
Close