
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
चंद्रवंशी चेतना मंच चंद्रवंशी समाज का संगठन है जो चंद्रवंशी समाज के उत्थान और विकाश के लिए कार्य करता है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी है जो राज्यसभा के सांसद हैं जो चंद्रवंशी समाज के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
उनके नेतृत्व में चंद्रवंशी चेतना मंच समाज की विभिन्न समस्याओं पर ध्यान दे रहा है और समाज के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक स्तर पर सुधार की दिशा में काम कर रहा है।
चंद्रवंशी चेतना मंच का एक नारा है चंद्रवंशियों में एकता ! शिक्षा !! संघर्ष !!! बदलाव !!!!
जिसका उद्देश्य समाज में एकता और जागरूकता लाना, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करना, संघर्ष के जरिए अधिकारों की पूरा करना और सभी दिशा में बदलाव के लिए काम करना।
माननीय डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी एवं चंद्रवंशी चेतना मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता दिन-रात इस कार्य को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।
यह संगठन चंद्रवंशी समाज के युवाओं में राजनीतिक जागरूकता हेतु कटिबध संगठन है। भारत के चंद्रवंशी समाज अपने गौरवशाली इतिहास पर गर्व करते हैं और यह मानते हैं कि वे महान मगध सम्राट महाराज जरासंध के वंशज हैं। महाराज जरासंध का शासन और उनकी नेतृत्व क्षमता चंद्रवंशी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
चंद्रवंशी समाज के मसीहा माननीय डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी सर के द्वारा लिखा गया 24 सूत्री विकाश के नुस्खे सामाजिक उथान के लिए राम बान है चंद्रवंशी चेतना मंच अपने समाज के विकास के लिए लगातार कार्य रहते हैं।
चाहे दिन हो या रात, चंद्रवंशी चेतना मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता की यह कोशिश रहती है कि चंद्रवंशी समाज को सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके।
तथा चंद्रवंशी चेतना मंच का विस्तार बिहार के अधिकांश जिलों में हो चुका है एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई राज्यों में इसका विस्तार हो चुका है एवं शेष राज्यों में विस्तार जारी है।
माननीय डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी राज्यसभा में जनहित के मुद्दे उठाकर काफी लोकप्रिय हो रहे हैं ।।।
श्रवण कुमार चंद्रवंशी (प्रवक्ता , बिहार प्रदेश )




















